scriptUP बसपा की इन सीटों पर समाजवादी पार्टी उतारेगी अपने प्रत्याशी, महागठबंधन के पहले ही प्रचार शुरू | Grand alliance in UP, Samajwadi will contest from BSP seats | Patrika News

UP बसपा की इन सीटों पर समाजवादी पार्टी उतारेगी अपने प्रत्याशी, महागठबंधन के पहले ही प्रचार शुरू

locationगोरखपुरPublished: Jan 02, 2019 12:06:16 pm

Mission 2019

akhilesh mayawati

मायावती के दांव से झुकी कांग्रेस सरकार, लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को फायदा तो एमपी-राजस्थान में होगा नुकसान

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही यूपी में महागठबंधन को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो चुके हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर सभी दलों के संभावित प्रत्याशियों के भीतर आशा-निराशा के भाव समुद्री ज्वार-भाटा की तरह उछाल मार रहा। सबसे अधिक बेचैनी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों में है। क्योंकि अगर 2014 के प्रदर्शन के अनुसार सीटों का बंटवारा हुआ तो बसपा को फायदा होगा ही सपा के संभावित प्रत्याशियों को निराशा हाथ लग सकती है।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में लोकसभा क्षेत्र की नौ सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां की सभी नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया था। हालांकि, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी खाली हुई गोरखपुर संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव जीतकर सीट हथिया ली है। इस उपचुनाव में जीत के दौरान धुर विरोधी दल एक साथ आए और इसके बाद महागठबंधन की एक नई तस्वीर बनकर सामने आई। यूपी में सपा-बसपा के इस महागठबंधन ने देश की राजनीति में भाजपा विरोधी दलों को एक साथ आने के लिए नए सिरे से प्लेटफार्म भी तैयार कर दिया।
अब चूंकि, महागठबंधन की तस्वीर साफ हो चुकी है तो सीटों के फार्मूले को लेकर भी बहस शुरू हो चुका है। सपा-बसपा नेतृत्व सीटों को लेकर किस तरह का फार्मूला निकालेगा यह तो दीगर बात है लेकिन फिलहाल 2014 के प्रदर्शन को नजीर मानकर सीटों पर चर्चा किए जाने की बात सामने आ रही है। इस फार्मूले से सबसे अधिक बेचैनी गोरखपुर-बस्ती मंडल के सपा खेमे में है। क्योंकि अगर 2014 प्रदर्शन आधार बना तो बसपा के पास यहां की अधिकतर सीटें होगी। फलतः अधिकतर सपाईयों को निराशा ही हाथ लग सकती है।
बीते लोकसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल की छह लोकसभा सीटों पर सिर्फ गोरखपुर संसदीय सीट पर सपा दूसरे नंबर पर रही। इस सीट को उपचुनाव में सपा ने जीत भी ली। जबकि चार सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। बसपा देवरिया, महराजगंज, बांसगांव और सलेमपुर में दूसरे नंबर पर रही। वहीं कांग्रेस सिर्फ एक सीट कुशीनगर पर दूसरे नंबर पर रही। इसी तरह बस्ती मंडल की तीन सीटों में सिर्फ बस्ती संसदीय सीट पर सपा दूसरे नंबर पर रही। जबकि डुमरियागंज व संतकबीरनगर में बसपा दूसरे नंबर पर रही थी।
सपा का कौन दिग्गज किस सीट पर कर रहा तैयारी

गोरखपुर में सपा सांसद प्रवीण निषाद अपने टिकट के प्रति आश्वस्त हैं। कुशीनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सहित आधा दर्जन समाजवादी दिग्गज टिकट के दावेदार हैं। कुशीनगर से सांसद रह चुके बालेश्वर यादव कुशीनगर या देवरिया दोनों क्षेत्रों में लगातार संपर्क कर रहे हैं। हाईकमान के निर्णय वह दोनों संसदीय क्षेत्रों में किसी से भी चुनाव मैदान में उतरने को इच्छुक हैं। सलेमपुर क्षेत्र से पूर्व सांसद हरिवंश सहाय तो महराजगंज से सपा के कई युवा चेहरों समेत पूर्व सांसद अखिलेश सिंह तैयारी में हैं। संतकबीरनगर से पूर्व सांसद भालचंद यादव लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं। डुमरियागंज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय तो बस्ती से पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ताकत का मुजाहिरा कर रहे।
गोरखपुर-बस्ती मंडल की सीटों पर सपा-बसपा-कांग्रेस के वोट


गोरखपुर
सपा (राजमति निषाद) 226344
बसपा (रामभुआल निषाद) 176412
कांग्रेस ( अष्ठभुजा त्रिपाठी) 45719


कुशीनगर
कांग्रेस (आरपीएन सिंह) 284511
बसपा( संगम मिश्र) 132881
सपा (राधेश्याम सिंह) 111256

देवरिया

बसपा( नियाज अहमद) 230862
सपा (बालेश्वर यादव) 150687
कांग्रेस (सभा कुंवर) 37752
बांसगांव

बसपा (सदल प्रसाद) 228443
सपा ( गोरख पासवान) 133675
कांग्रेस (संजय कुमार) 50675

महराजगंज

बसपा (काशीनाथ शुक्ल) 231084
सपा (अखिलेश सिंह) 213974
कांग्रेस ( हर्षवर्धन) 57193


सलेमपुर

बसपा(रविशंकर सिंह) 159871
सपा(हरिवंश सहाय) 159688
कांग्रेस (भोला पांडेय) 41890

बस्ती
सपा(डिम्पल सिंह) 324118
बसपा (राम प्रसाद चैधरी) 283747
कांग्रेस(अम्बिका सिंह) 27673


संतकबीर नगर

बसपा( कुशल तिवारी) 250914
सपा ( भालचंद यादव) 240169
कांग्रेस (रोहित पांडेय) 22029

डुमरियागंज

बसपा( मोहम्मद मुकीम) 195257
सपा( माता प्रसाद पांडेय) 174778
कांग्रेस ( रानी वसुंधरा) 88117
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो