scriptचुनाव के बीच में इस वरिष्ठ नेता ने महागठबंधन को बोला बाॅय, लगाया यह बड़ा आरोप | Grand alliance SP leader resign, will disclose new strategy | Patrika News

चुनाव के बीच में इस वरिष्ठ नेता ने महागठबंधन को बोला बाॅय, लगाया यह बड़ा आरोप

locationगोरखपुरPublished: May 06, 2019 02:17:27 am

Lok sabha election 2019

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रह चुके भानु प्रकाश मिश्र ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। संगठन पर सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए मिश्र ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के पुरोधा मुलायम सिंह यादव का नेतृत्व उन्होंने जेपी और लोहिया के सिद्धांतों को देखते हुए स्वीकार किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी में पहले ब्राह्मणों की पूछ थी। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, ब्रजभूषण तिवारी, माता प्रसाद पांडेय जैसे चेहरे हुआ करते थे। लेकिन अब यह पार्टी सबकी नहीं रही। माता प्रसाद पांडेय केवल नाम भर के पार्टी में हैं।
यह दल अब केवल गणेश परिक्रमा करने वालों की रह गई है। पार्टी परिवारवादी और पूंजीवादियों के चंगुल में है। पार्टी में ब्राह्मणों का अपमानित किया जा रहा है। सपा को मजबूत करने का काम किया लेकिन फिर भी ब्राह्मणों की धोर उपेक्षा की गई। अपमान का घूंट अब और नहीं पिया जा सकता।
उन्होंने बताया कि वह कहां जाएंगे इसके बारे में जल्द ही निर्णय लेंगे और फिर सबको बताएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो