scriptIMD iaaued double alert in uttar pradesh heavy rain fall in gorakhpur | Heavy Rain Alert: ख़त्म हुआ सूखा; गोरखपुर में झमाझम बारिश शुरू,अब इन 36 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी | Patrika News

Heavy Rain Alert: ख़त्म हुआ सूखा; गोरखपुर में झमाझम बारिश शुरू,अब इन 36 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी

locationगोरखपुरPublished: Jul 29, 2023 01:57:17 pm

Submitted by:

Prateek Pandey

Heavy Rain Alert: शुक्रवार की रात से हो रही बारिश ने जहां आम लोगों को राहत दी है वहीं फसलों के लिए संजीवनी बन गई। शनिवार को हवा के साथ बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई फिलहाल रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चल रहा है। मौसम विभाग की ताज़ी रिपोर्ट में इन 36 जिलों में डबल अलर्ट जारी किया गया है।

da.jpg
बीते सप्ताह भर से बादल आसमान में आंख मिचौली खेल रहे थे लेकिन सूरज के आगे बेबस नजर आ रहे थे। उमस से आम जन का जीना दूभर हो गया था। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान जताया है। शहर और ग्रामीण में रूक-रूक कर बारिश हो रही है।बारिश के कारण शहर के प्रमुख चौराहों समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। सप्ताह भर से धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। बीते सोमवार की रात पिछले 12 साल में सबसे गर्म रही। शुक्रवार को भी दिन में तीखी धूप के चलते गर्मी व उमस से लोग बेचैन रहे।
शुक्रवार शाम से बदला मौसम
शुक्रवार को दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पूरे दिन लोग गर्मी व उमस से जूझते रहे। लेकिन शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगा। रात करीब 11 बजे पुरवा हवा चलने के साथ ही शहर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई।रात करीब साढ़े 12 बजे शहर के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। मानसून भले देर से मेहरबान हुआ हो लेकिन अब पूरी तरह ट्रैक पर आ गया है। IMD की हालिया मौसम रिपोर्ट में 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये हैं वो जिले-
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.