scriptहम तय करें कि बलात्कारी हमारे घर से नहीं निकलेगा | India against rape campaign started in gorakhpur | Patrika News

हम तय करें कि बलात्कारी हमारे घर से नहीं निकलेगा

locationगोरखपुरPublished: Apr 23, 2018 03:29:09 am

गोरखपुर की धरती से रेप जैसी कुरीति के खिलाफ अनोखा संकल्प, इंडिया अंगेस्ट रेप मुहिम का आगाज

India against rape campaign
गोरखपुर। बलात्कार जैसी घटनाओं के बाद मोमबत्ती लेकर शोक जताने और प्रतिरोध की बजाय समाज को भी इसे रोकने के लिए आगे आना होगा। समाज भी ऐसी घटनाओं के खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे इसके लिए गोरखपुर से आगाज हुआ है। रेप जैसी घटनाओं के खिलाफ पूर्वांचल सेना ने इंडिया अगेस्ट रेप के तहत रविवार को मुहिम का आगाज किया गया। इस मुहिम में शामिल लोगों ने शपथ लिया कि वह भी समाज बदलने में अपना योगदान देते हुए यह तय करेंगे कि बलात्कारी हमारे घरों से नहीं निकलेगा।
इस मुहिम में बड़ी संख्या में महिलाएं, नौजवान, बच्चे नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में इकट्ठा हुए।। इंडिया अंगेस्ट रेप मुहिम के पहले दिन जनजागरण के लिए नगर निगम गेट से पदयात्रा निकली जो गोलघर, इंदिरा बाल विहार चौक, अंबेडकर चौक व शास्त्री चौक पर होते हुए पुनः नगर निगम पहुंची और सभा में परिवर्तित हो गई। पद यात्रा में उपस्थित लोगों ने बलात्कार और इसपर राजनीति कर रहे लोगों के खिलाफ जबदस्त नारेबाजी।
पदयात्रा के बाद नगर निगम में हुई सभा के दौरान उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में देश में महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़नों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में सामाजिक,राजनीतिक , न्यायिक व्यवस्थाएं रेप रोकने में विफल हैं, उन्हें इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी।

india against rape
पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि आज रेप हमारे देश के माथे पर कोढ़ बन चुका है, यह कोढ़ देश के हर व्यक्ति से जुड़ा हुआ है, इसकी समाप्ति के लिए हर एक को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाने होगी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे घर से कोई बलात्कारी नहीं निकलेगा। इसी का दृढ़निश्चय कर यदि हम इस बात को पुख्ता कर लें तो रेप की घटनाएं लगभग समाप्त हो जाएंगे। बलात्कारी का कोई जाति और धर्म नहीं है, बलात्कारी हमारे अपने समाजिक-पारिवारिक परिवेश में चल रही मानसिकता-शिक्षा-संस्कृति से जन्मता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनेता इसे राजनीतिक टूल की तरह इस्तेमाल कर रहे है और यह अत्यंत खेद जनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। रेपिस्टों को बचाने के लिए कुछ लोग देश के सम्मान, स्वाभिमान तिरंगे को लेकर रेपिस्टों के समर्थन में उतर रहे है और न्यायिक कार्रवाई, जांच-पड़ताल करवाई में संविधान के विपरीत जाकर व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं इससे रेपिस्ट का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया अंगेस्ट रेप मुहिम के अंतर्गत व्यक्तिगत जिम्मेदारी के आंदोलन से लेकर सड़क के संसद तक आंदोलन चलाकर देश से रेप समाप्त करने का आंदोलन किया जाएगा।
सभा को इंदु वर्मा, सुनील चैहान, लाल देव यादव, धीरज गुप्ता, एहतेशाम खान, सोनू सिद्धार्थ, डॉ. राजेश यादव, पंकज यादव, सुहेल, चंद्रेश आजमगढ़ी, सुरेंद्र बाल्मीकि, अमित सिंघानिया, सुनील चैहान, राधेश्याम निषाद, सनी निसाद, पवन कुमार, बालमुकुंद वर्मा, प्रशांत कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में अजय कुमार, गोविन्द श्रीवास्तव, सृजन श्रीवास्तव, आद्रिका, अरनव सिंह, दिव्यांसु मनी, चंद्रेश कुमार, विशाल कुमार, राजन सिंह, अजित कुमार गौतम, रविन्द्र चैरसिया, राकेश कुमार, शिवांगी गुप्ता, नम्रता निगम, निकिता निगम, दुर्गेश नंदनी, तनु सिंह, आकांछा भारती, पिंकी भारती, इंदु वर्मा, सुनीता, वसीम, अक्षय लाल, सहरुन्निसा, जवाहर लाल, सुमित शर्मा, राजेश निसाद, सचिन निसाद, विकाश चैहान, संगीता मधेशिया, सुस्मिता चैरसिया, मोहम्मद तय्यब, पूजा सिंह, महिमा चैहान, दिव्या, आदित्य भारती, नीरज, तेजेन्द्र मणि, कृष्ण कुमार, जुनेद खान, शाहिल कुमार, अंकित कुमार, शुद्धिराम रावत, शुद्धिर कुमार, छविनाथ यादव, सुनील राजा, सागर पासवान, अमित सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो