scriptIndias 3rd moon mission chandrayaan 3 successfully launched | Gorakhpur News : चंद्रयान- 3 के सफल लॉन्चिंग पर बोले सांसद रवि किशन...भारतवासियों को देश व वैज्ञानिकों पर गर्व | Patrika News

Gorakhpur News : चंद्रयान- 3 के सफल लॉन्चिंग पर बोले सांसद रवि किशन...भारतवासियों को देश व वैज्ञानिकों पर गर्व

locationगोरखपुरPublished: Jul 14, 2023 09:10:06 pm

Submitted by:

Anand Shukla

Gorakhpur News : चंद्रयान- 3 का शुक्रवार को सफल प्रक्षेपण किया गया। वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर गोरखपुर के सांसद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी, इसरो प्रमुख व उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

Gorakhpur News.jpg
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने चंद्रयान-3 की सफल लाॅन्चिंग पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई एंव शुभकामनाएं दी हैं। सांसद ने इसरो व पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज हम सभी भारतीयोें के लिए गर्व का दिन है। हमे अपने देश व यहां के वैज्ञानिकों पर नाज है। आज देश ने टेक्नोनॉलाजी के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक विकास किया है चंद्रयान- 3 तीन उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

सभ्यता, संस्कृति , विज्ञान का अद्भुत समन्वय
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश ने पूरे विश्व में अपनी नई और प्रभावशाली पहचान बनाई है। एक तरफ जहां हम अपनी प्राचीन परंपरा योग को वैश्विक पटल पर ला रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिक विश्व में अपनी शानदार छवि प्रदर्शित कर रहे हैं। सभ्यता व संस्कृति के साथ विज्ञान का यह समन्वय देखने योग्य है, अद्भुत है।

नए भारत का हो रहा है निर्माण
सांसद ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश ऐतिहासिक विकास कर रहा है। आज ऐसे कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं जिसकी हम सब ने पहले कभी कल्पना नहीं की थी। नए भारत का निर्माण हो रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.