scriptअनाथ बच्चों के लिए इनरव्हील क्लब का यह ऐलान, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ | Innerwheel club new committee taken oath, will do this work | Patrika News
गोरखपुर

अनाथ बच्चों के लिए इनरव्हील क्लब का यह ऐलान, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

पर्यावरण संरक्षण, पालीथीन फ्री अभियानों को भी तेज करने पर बल

गोरखपुरAug 27, 2019 / 03:48 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

अनाथ बच्चों के लिए इनरव्हील क्लब का यह ऐलान, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

अनाथ बच्चों के लिए इनरव्हील क्लब का यह ऐलान, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

महिलाओं की इनरव्हील क्लब आॅफ गोरखपुर रेनबो(Innerwheel Club of Gorakhpur rainbow) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी ने अनाथ बच्चों के लिए चलाई जा रही मुहिम को और तेज करने का आह्वान किया। साथ में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व पालीथीन फ्री एनवायरमेंट के लिए काम करने पर जोर दिया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर डाॅ.सत्या पांडेय ने सामाजिक कार्याें एवं अभियानों की चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से किया गया। इसके बाद संस्था की सुगम सिंह ने गणेश वंदना नृत्य के साथ प्रस्तुत किया।
Read this also: जब एक लाइफ कोच की भांति अरुण जेटली ने यूपी के इस वरिष्ठ विधायक को जीवन का मूलमंत्र दिया

अनाथ बच्चों के लिए इनरव्हील क्लब का यह ऐलान, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
निवर्तमान अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीषा सिंह को शपथ दिलाया। फिर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों सचिव डाॅ.सेल्वी कुमार, डाॅ.आरती अय्यर आईएसओ, सुगम सिंह एडीटर, कार्यकारिणी सदस्य डाॅ.नूतन जीना, नीरजा श्रीवास्तव, डाॅ.नीलम दीक्षित, डाॅ.आशा को शपथ दिलाया गया।
Read this also: डीजे बजाने से मना किया तो पीट पीटकर मार डाला, परिवार के चार अन्य घायल

अनाथ बच्चों के लिए इनरव्हील क्लब का यह ऐलान, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
संस्था की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन रीता भार्गवा और उनकी कार्यकारिणी के अभियानों को साथ साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद सचिव डाॅ.सेल्वी कुमार ने भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए पूरे वर्षभर के कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो