गोरखपुर

कथित प्रेमी ने चाकूओं से गोदकर की दी महिला की हत्या, वजह बताया तो….

प्रपंच-धोखा, लालच और अवैध संबंधों की शर्मनाक कहानी

गोरखपुरOct 27, 2018 / 05:29 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

incomplete love story of boy

सरेराह चाकू गोदकर महिला की हत्या किए जाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रपंच, धोखा और लालच की वजह से हुई इस वारदात के आरोपी ने जब इस मामले में अपना मुंह खोला तो रिश्तों को शर्मसार करने वाली कहानी भी सामने आई।
पुलिस के अनुसार हत्यारा रिश्ते में मृतका का भांजा लगता था। दोनों करीब एक साल तक पति-पत्नी की तरह रहे। लेकिन बाद में अनबन होने के बाद महिला वापस अपने पति के पास आकर रहने लगी थी। लेकिन बताया जाता है कि दोनों मिलते रहते थे।
दो दिन पहले चिलुआताल क्षेत्र के छोटकी डोहरिया में अभियुक्त पप्पू उर्फ नसीब अहमद ने महिला सायरा खातून की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सायरा किसी काम से ग ुरुवार को बाजार गई थी। लौटते वक्त पप्पू और वह बाजार में बात कर रहे थे। बात करते करते दोनों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पप्पू ने उसे चाकूओं से गोद दिया और फरार हो गया। सायरा को लोग जबतक अस्पताल पहुंचाते तबतक वह मर चुकी थी।
अगले दिन यानी शुक्रवार को पुलिस ने अभियुक्त पप्पू को डोहरिया बाजार से गिरफ्तार करने का दावा किया। बताया जा रहा है कि पप्पू कहीं जाने की फिराक में था लेकिन तबतक पुलिस ने उस धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार आरोपी और महिला एक दूसरे से संबंध में थे। करीब एक साल तक महिला अपने पति का घर छोड़कर आरोपी के घर रही थी। आरोपी के अनुसार जब वह उसे छोड़कर चली गई उसके बाद भी वह उससे पैसे वसूलती। कई लाख उसने उसे दिया था। अभी कुछ दिनों से वह उससे पचास हजार रुपये की मांग कर रही थी। लेकिन जब उसने मना किया तो उसे परेशान करती थी। इसलिए तंग आकर उसने हत्या कर दी।

Home / Gorakhpur / कथित प्रेमी ने चाकूओं से गोदकर की दी महिला की हत्या, वजह बताया तो….

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.