scriptमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में फरियाद सुनी, समाधान का भरोसा दिलाया | Lucknow Uttar Pradesh Yogi Adityanath Gorakhpur Janta Darbar | Patrika News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में फरियाद सुनी, समाधान का भरोसा दिलाया

locationगोरखपुरPublished: Mar 11, 2020 06:45:50 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

गोरखपुर दौरे के चौथे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार का कार्यक्रम रखा। जिसमें फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री एक-एक फरियादियों से मिले, उन सबकी समस्याएं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में फरियाद सुनी, समाधान का भरोसा दिलाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में फरियाद सुनी, समाधान का भरोसा दिलाया

लखनऊ/गोरखपुर. गोरखपुर दौरे के चौथे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार का कार्यक्रम रखा। जिसमें फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री एक-एक फरियादियों से मिले, उन सबकी समस्याएं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हुए थे। डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की समस्या को सुनी थी। बुधवार को खुद सीएम योगी ने लोगों की समस्या को सुना और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में गोरखपुर और आसपास से आए करीब 150 लोगों की फरियाद सुनीं। हर बार की तरह इस बार अधिकतर मामले कानून और जमीन से जुड़े हुए थे। फरियादी अपनी फरियाद लेकर सुबह 4 बजे से ही लाइन में लग गए थे। इसमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। फरियादियों में कई लोगों की मुलाकात सीएम योगी से नहीं हो पाई इसलिए वे जरुर थोड़े निराश दिखे। हालांकि सभी लोगों के शिकायत पत्र ले लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में आए थे। मंगलवार को भगवान नरसिंह की यात्रा में सीएम योगी शामिल नहीं हुए थे। बुधवार को भी मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में रहेंगे और अधिकारियों की समीक्षा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो