scriptमदरसा शिक्षक ने ही किया था किशोरी का अपहरण, दोस्तों से भी कराया दुष्कर्म | madarasa teacher rape with girl student in gorakhpur | Patrika News

मदरसा शिक्षक ने ही किया था किशोरी का अपहरण, दोस्तों से भी कराया दुष्कर्म

locationगोरखपुरPublished: Dec 06, 2019 03:31:10 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

छह महीने तक घर वालों ने किया तलाश नहीं मिली हो गये थे निराश

rape case

छह महीने तक घर वालों ने किया तलाश नहीं मिली हो गये थे निराश

गोरखपुर. जिले के खोराबार इलाके में छह महीन पर मदरसे में पढ़ने वाली एक किशोरी के अपहरण का खुलासा कर लिया गया है। किशोरी छह महीने के बाद परिजनों के हाथ लगी तो उसकी हकीकत जान लोगों के होश उड़ गये। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
खोराबार थाना इलाके की रहने वाली किशोरी मदरसे में पढ़ती थी। मुजफ्फरपुर जिले का रहने एक व्यक्ति इसी मदससे में शिक्षक था। उसपर गांव के साथ ही इलाके के लोगों का काफी भरोसा था। आरोप है कि छह महीन पहले किशोरी जब मदरसे में पढ़ने जाया करती थी तो शिक्षक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी की मानें तो शिक्षक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया ही साथ ही उसे अलग-अलग होटलों में भेजकर उसके साथ दुष्कर्म कराता था।
इधर किशोरी के लापता हो जाने के बाद घर वाले पूरी तरह से परेशान हो गये। गांव के ही दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कई बार पूछताछ किया लेकिन कहीं उसका पता नही चल सका। आखिरकार घर वाले छह महीने तक तलाश के बाद थक हार कर निराश हुए और घर बैठ गये।
इसी बीच किशोरी के साथ लगातार हो रही हैवानयित के बाद उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो आरोपी शिक्षक उसे उसके घर छोड़ने के बहाने लेकर निकला। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उसे ट्रेन में बिठाकर छो़ड़कर भाग गया।
किशोरी को घर जाने का कोई उपाय न सूझा तो वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर गई। वहां जीआरपी ने किशोरी को देखा तो उससे पूछताछ किया। जिसेक बाद उसे चाइल्ट हेल्पलाइन वालों को सुपुर्द किया गया। उन लोगों ने किशोरी से बात की तो उसने अपने बारे में सही जानकारी दिया जिसके बाद उसके घर वालों से संपर्क किया गया।
परिजन किशोरी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे औऱ उसने आपबीती बताई। उपनिरीक्षक प्रेमचंद ने कहा कि किशोरी का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो