scriptरात दस बजे काॅल आते ही घर से निकला था, भोर में सड़क किनारे मिली लाश | Mahrajganj youth dead body found in Gorakhpur on roadside | Patrika News

रात दस बजे काॅल आते ही घर से निकला था, भोर में सड़क किनारे मिली लाश

locationगोरखपुरPublished: Jan 02, 2018 11:35:20 pm

महराजगंज के युवक की गोरखपुर में हत्या, भाई ने लेनदेन तो गांववालों ने प्रेमप्रसंग को हत्या का कारण माना

mobile
गोरखपुर। कैंपियरगंज क्षेत्र में महराजगंज के युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या की वजहों पर से पुलिस अभी पर्दा नहीं उठा सकी है। 22 साल के मृतक की शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान हैं। आमचर्चा यह है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। जबकि मृतक के भाई ने तहरीर देकर लेनदेन के एक मामले में विवाद को वजह बताते हुए नामजद तहरीर देकर एफआईआर की मांग की है।
मृतक राजकुमार महराजगंज के बृजमनगंज थानाक्षेत्र के धानी बाजार का रहने वाला था। परिजन के मुताबिक सोमवार की देर रात में राजकुमार के मोबाइल पर एक काॅल आया। काॅल रिसीव करने के बाद वह घर से कहीं जाने के लिए निकल पड़ा। लोगों के मुताबिक वह धानी बाजार में दोस्तों के साथ ही काफी देर रहा।
देर रात में करीब दो-तीन बजे के बीच राजकुमार के घर उसकी लाश मिलने की सूचना पहुंची। अहिरौली गांव के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा हुआ था। सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। पैर भी टूटा हुआ था। पास उसकी बाइक पड़ी हुई थी जो काफी क्षतिग्रस्त थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि, मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस इसे हादसा मान पंचनामा करा रही थी कि मृतक के भाई ने इसे हत्या करार देते हुए अहिरौली गांव के रहने वाले अमन पर इसकी साजिश का आरोप लगाया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। तभी उसने हत्या की धमकी दी थी। उधर, इस हत्या को लोग राजकुमार के प्रेमप्रसंग से जोड़कर भी देख रहे हैं। गांववालों के अनुसार मृतक का एक लड़की से काफी नजदीकी जानपहचान थी। वह आए दिन उससे मिलने जाया करता था। सोमवार को भी वह मिलने गया था, पकड़े जाने पर गुस्साए परिजन ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी वह सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही। पीएम रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो