scriptरात में अचानक हुआ कुछ ऐसा कि दामाद ने सास पर कर दिए चाकू से ताबड़तोड़ 17 वार, इसके बाद… | Man brutally stabbed 17 times with knife on woman body, know all | Patrika News

रात में अचानक हुआ कुछ ऐसा कि दामाद ने सास पर कर दिए चाकू से ताबड़तोड़ 17 वार, इसके बाद…

locationगोरखपुरPublished: Aug 28, 2019 12:44:18 pm

गंभीर हाल में घायल महिला को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया लेकिन
शाहपुर क्षेत्र की घटना, बिहार का रहने वाला दामाद अपनी ससुराल में ही रहता

crime news of jodhpur

चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

सास-दामाद के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्साएं दामाद ने चाकू से एक दो नहीं बल्कि 17 बार वार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में सास को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। 72 घंटे से अधिक समय तक जीवन-मौत से जूझने के बाद आखिरकर सास जिंदगी की जंग हार गई। सास की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी दामाद व कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read this also: यूपी में पुलिस थाने जाने से मिला छुटकारा, आम आदमी को नहीं जाना पड़ेगा थाने में…

गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के बैजनाथ जायसवाल करीब बीस साल पहले अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी अपनी बेटी के साथ शाहपुर में ही रहती थी। बैजनाथ की पहली पत्नी के साथ रहने वाली बेटी की शादी बिहार के बेतिया के रहने वाले सुभाष जायसवाल से हुई थी। बताया जा रहा है कि दामाद सुभाष व बेटी अपने तीन बच्चों के साथ यहीं रहते थे।
कहा जा रहा है कि घर पर किसी गोरखनाथ उपाध्याय नामक व्यक्ति का आना जाना रहता था। सुभाष की सास के साथ गोरखनाथ उपाध्याय की नजदीकियां थी। गोरखनाथ के घर आने जाने पर आए दिन घर पर विवाद होता था। बेटी-दामाद आपत्ति जताते थे। बताया जा रहा है कि रविवार की रात में गोरखनाथ आया हुआ था। इसको लेकर सास व दामाद में कहासुनी शुरू हुई।
Read this also: छात्राएं बदल रहीं थी कपड़ें, सीसीटीवी में देख रहा था शिक्षक

सुभाष ने किसी बात को लेकर चाकू से सास पर हमला बोल दिया। चाकू से ताबड़तोड़ तबतक वार करता रहा जबतक उसे यकीन न हो गया कि वह मर गई। सुभाष ने नृशंस रूप से 17 वार किए और वहां से निकल गया। इधर, आनन फानन में महिला को मेडिकल काॅलेज लाया गया। जहां उसका इलाज प्रारंभ हुआ। करीब तीन दिनों तक जीवन-मौत से जूझने के बाद महिला की मौत हो गई।
उधर, महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि दामाद उसकी बहन का मकान हड़पना चाहता था। वह चाहता था कि वह उसके नाम सारी जायदाद कर दे, नहीं करने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी दामाद व कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो