गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के रसूलपुर झुगियां गांव से दो बच्चे बृहस्पतिवार को लापता हो गए थे। पिता ने उनके अपहरण का केस दर्ज कराया था। बच्चोंाको उसकी मां मायके लेकर चली गई थी। परिवार वालों को बच्चों को सुपुर्द किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर झुगियां गांव के राजकुमार के बेटा राजवीर (8) और रितेश (6) बृहस्पतिवार को लापता हो गए थे। काफी तलाश करने के बाद घरवालों ने आधी रात केस दर्ज कराया था। पुलिस शुक्रवार को मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि बच्चों की मां संगीता देवी बिना किसी को बताए अपने मायके भगवानपुर लेकर चली गई थी। क्योंकि, पति-पत्नी के बीच छह माह पूर्व विवाद हुआ था तो पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी।
शनिवार को पुलिस का दबाव बढ़ने पर मां बच्चों को लेकर थाने पहुंची थी। इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि बच्चे मां के साथ गए थे। दोनों आ गए है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घरेलू कलह के ये मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, जो न केवल चिंतनीय है बल्कि दरक रहे सामाजिक ताने-बाने की ओर भी ईशारा कर रहे हैं। करनाल में ही पिछले करीब एक माह के दौरान झकझौर देने वाले ऐसे कईं मामले सामने आए हैं, जो पुलिस तक पहुंचे और इन्हें देख हर कोई सन्न भी रह गया। अधिकतर समय महिलाएं ही घरेलू हिंसा की शिकार होती रही है, लेकिन बदलते हालात में कईं ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं पर ही परिवार को बर्बाद करने के संगीन आरोप लगे हैं। बढ़ते कलह के आगे आत्महत्या जैसे कदम भी आसानी से उठाए जाने लगे हैं।