scriptमोहित के मसकली-मसकली ने दर्शकों के हाथ हवा में लहराने पर मजबूर कर दिया | Mohit Chauhan live show in gorakhpur | Patrika News

मोहित के मसकली-मसकली ने दर्शकों के हाथ हवा में लहराने पर मजबूर कर दिया

locationगोरखपुरPublished: Jan 14, 2019 07:34:25 am

गोरखपुर महोत्सव 2019

mohit chauhan

mohit chauhan in retina-18

गोरखपुर महोत्सव के अंतिम दिन बालीवुड सिंगर मोहित चौहान को सुनने के लिए उनके प्रशंसक बेताब दिखे। ठंडी की रातों में मोहित अपने राॅक सांग्स से आधी रात तक युवाओं को नचाते रहे। बीच-बीच में लाइव शो स्टार रिया भट्टाचार्य सुप्रसिद्ध गानों से माहौल को और जोशिला बना दे रही थी।
रात नौ बजे से शुरू हुआ गीतों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। रिया भट्टाचार्य ने बलम पिचकारी जैसे गाने जब सुनाने शुरू किये तो दर्शक पूरी मस्ती में आ गए। इसके बाद मोहित चौहान मंच पर पहुंच गए। उन्होंने प्यार भरे गीतों से सिलसिला शुरू किया। जो भी मैं करूं गाना सुनाया तो दर्शक झूमने लगे। शायद ये प्यार है सुनाकर युवा दिलों की धड़कनों को बढ़ाया। इसके बाद जब उन्होंने तुमसे ही…तुमसे ही सुनाया तो हर ओर युवा दर्शक डांस करते दिखे। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए मोहित ने अपना प्रसिद्ध गाना मसकली मसकली सुनाया तो फिल्म में दर्शाए गए स्टेप्स कर युवा दर्शकों ने उनका साथ दिया।
इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गानों को सुनाया। ऐ दिल सुन ले जरा, तुम हो तुम हो मेरे लिए सुनाया। अपने काॅलेज के दिनों का गाना सोना न चांदी न महल जानेमन मैं तुझको दे सकूंगा उन्होंने सुनाया तो पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फिर उन्होंने अपने पहले एल्बम का गाना डूबा डूबा रहता हूं आंखों में तेरी सुनाया। मोहित देर रात तक लोगों का मनोरंजन कर प्रेम से सराबोर करते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो