scriptधोखाधड़ी और प्रशासनिक फेरबदल से भाजपा को मिली उपचुनाव में शानदार जीत :नरेश उत्तम पटेल | Naresh Uttam patel said BJP Win Bypoll by Use government Powers | Patrika News

धोखाधड़ी और प्रशासनिक फेरबदल से भाजपा को मिली उपचुनाव में शानदार जीत :नरेश उत्तम पटेल

locationगोरखपुरPublished: Nov 25, 2020 08:14:04 am

गोरखपुर – फैजबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से सपा उम्मीदवार अवधेश यादव के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष

Naresh Uttam Patel

नरेश उत्तम पटेल

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

गोरखपुर. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीते उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत को धोखाधड़ी और प्रशासनिक फेरबदल से मिली जीत करार दिया है। उन्होने दावा किया है कि सपा को मिली जीत जनता का समर्थन दर्शाता है। सपा प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में गोरखपुर – फैजबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से सपा उम्मीदवार अवधेश यादव के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे।

 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में सब बेहाल हैं। सड़कें टूटी हुई हैं, किसान परेशान हैं। न तो धान की खरीदारी नहीं हो रही और न ही गन्ना किसानों का भुगतान। अब जनता जान चुकी है कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। जनता अब आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सीखने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता ने मन बना लिया है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार ही बनेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो