scriptयूपी फतह के लिए बीजेपी ने बनाई यह रणनीति, बूथस्तर तक 11 सितंबर तक हो जाएंगे सक्रिय | New Strategy of BJP in loksabha election for UP | Patrika News

यूपी फतह के लिए बीजेपी ने बनाई यह रणनीति, बूथस्तर तक 11 सितंबर तक हो जाएंगे सक्रिय

locationगोरखपुरPublished: Aug 31, 2018 02:35:28 pm

प्रभारियों को दी गई अहम जिम्मेदारी

भाजपा के अंतर्कलह की तीन कहानियां, यानी सबकुछ ठीक नहीं

भाजपा के अंतर्कलह की तीन कहानियां, यानी सबकुछ ठीक नहीं

यूपी में बीजेपी सांगठनिक मजबूती के लिए मंथन शुरू है। क्षेत्रीय संगठन ने गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों को 11 सितंबर तक बूथ कमेटियों को गठित करने का निर्देश दिया है। इसके पहले सेक्टर प्रभारियों व प्रवासी प्रभारियों को बूथों के सत्यापन के लिए कहा गया है।
गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज में क्षेत्रीय बैैठक अध्यक्ष डाॅ.धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों ने भाग लिया।
सबसे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह ने बूथ समितियों के गठन और पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं के संचालन की तैयारियों की समीक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर ने निर्देश दिया कि एक सितंबर से तीन सितंबर तक सभी मंडलों के सेक्टर संयोजक, प्रवासी प्रभारी अपने-अपने सेक्टरों के बूथों की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्ययोजना विस्तार से बना लेंगे। उन्होंने बताया कि सेक्टर प्रभारी, प्रवासी व संयोजक 4, 5, 6, 7 सितंबर को पुरानी बूथ कमेटियों का सत्यापन करेंगे। जहां कमेटी नहीं हैं वहां की रिपोर्ट बनाएंगे। इसके बाद 8 से 11 सितंबर तक सभी बूथों का गठन कराकर उनको सक्रिय करेंगे।
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया संगठन
भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय संगठन ने निर्णय लिया है कि केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बूथ स्तर तक से सामग्री जुटायी जाएगी। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि केरल में आई प्राकृतिक आपदा के लिए सभी जिले राहत सामग्रियों को जुटाएं और उसे क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंचवाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से इसको भेजवाने का काम किया जाएगा।
बैठक में ये रहे मौजूद

क्षेत्रीय बैैैैठक में प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, कामेश्वर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्दर दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, देवेंद्र यादव, प्रेमचंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी, संतराज यादव, जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, रामललित चैधरी, अरुण शुक्ला, जयनाथ सिंह, जयप्रकाश शाही, पवन कसौधन, विनोद दुबे आदि मौजूद रहे।

महिला मोर्चा ने बैैठक कर एक दूसरे को जाना


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे से परिचय किया। बैैैैठक में मोर्चा की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, हमें सभी बूथों तक महिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित कर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में चलायी जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाना है।
बैठक में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अलका राय, अर्चना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता, अस्मिता चंद, डाॅ. इंदुमति सिंह, उर्मिला तिवारी, सुनीता अग्रहरी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रंजना राय, संचिता चैहान, वीणा आदि मौजूद रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो