scriptयूपी में महागठबंधन से अलग हुई निषाद पार्टी, अखिलेश माया पर उपेक्षा का आरोप | Nishad Party broken Alliance with Samajwadi Party and BSP | Patrika News

यूपी में महागठबंधन से अलग हुई निषाद पार्टी, अखिलेश माया पर उपेक्षा का आरोप

locationगोरखपुरPublished: Mar 29, 2019 08:41:35 pm

महागठबंधन टूटा

sanjay nishad

यूपी की बड़ी राजनीतिक खबर, महागठबंधन से अलग हुई निषाद पार्टी

महागठबंधन बिखरने लगा है। सपा-बसपा महागठबंधन में शामिल निषाद दल ने खुद को अलग कर लिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा प्रमुख मायावती पर उपेक्षा का आरोप लगाकर निषाद पार्टी ने यह फैसला लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.संजय निषाद ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया है।
निषाद पार्टी महागठबंधन से तीन सीटें चाह रही थी। गोरखपुर सीट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.संजय निषाद के पुत्र प्रवीण सांसद हैं। यह सीट वह सपा के सिंबल पर जीते हैं। जबकि महराजगंज संसदीय सीट डाॅ.संजय निषाद पार्टी की सिंबल पर लड़ना चाहते थे। लेकिन समाजवादी पार्टी से बात नहीं बन पा रही थी। बताया जा रहा है कि सपा अपने सिंबल पर दोनों सीटों पर निषाद पार्टी के उम्मीदवारों को खड़ा करना चाहती है। दो दिन पहले ही इस बाबत दोनों दलों की बात हुई लेकिन निषाद पार्टी संतुष्ट नहीं हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो