scriptIndian Railways : रेल मदद ऐप से शिकायतों के निस्तारण में पूर्वोत्तर रेलवे सबसे आगे,मिला यह सम्मान | North East Railway gets Rail Madad Shield | Patrika News

Indian Railways : रेल मदद ऐप से शिकायतों के निस्तारण में पूर्वोत्तर रेलवे सबसे आगे,मिला यह सम्मान

locationगोरखपुरPublished: May 28, 2022 10:45:22 pm

Submitted by:

Punit Srivastava

भारतीय रेल के सभी जोनों में पूर्वोत्तर रेलवे रेल मदद ऐप के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान पर रहा।इसके लिए इसे उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित 67 वें राष्ट्रीय रेल समारोह में रेल मदद शील्ड से सम्मानित किया गया।

prize_purvottar_railway.jpg
रेल मदद ऐप से शिकायतों के त्वरित निस्तारण में पूर्वोत्तर रेलवे का भारतीय रेल के सभी जोनों में पहला स्थान रहा।इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे को 67वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह-2022 में रेल मदद शील्ड से सम्मानित किया गया।इस समारोह का आयोजन भुवनेश्वर,उड़ीसा में किया गया। यह शील्ड रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक अनुपम शर्मा एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक संजय मिश्र को प्रदान किया।
पूर्वोत्तर रेलवे ने वर्ष 2021-22 में रेल मदद पोर्टल पर कुल 39,087 शिकायत प्राप्त किया तथा सभी का निस्तारण समय से किया। 39,087 शिकायतों के निस्तारण के उपरान्त यात्रियों से कुल 17,605 फीड बैक प्राप्त हुए, जिनमें से 11,766 फीड बैक उत्कृष्ट रहें अर्थात कुल 66.83 प्रतिषत उत्कृष्ट रहा।
क्या है रेल मदद ऐप-
रेलवे यात्री शिकायत निवारण और प्रबन्धन प्रणाली ’रेल मदद ऐप’ यात्रियों को मोबाइल फोन या वेब के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की अनुमति देता है ।साथ ऐप में फोटो अपलोड करने का भी विकल्प है। एक बार जब यात्री अपनी शिकायत दर्ज कर लेता है, तो उसे भारतीय रेलवे द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में सूचित करने हेतु एस.एम.एस. के माध्यम से एक त्वरित आई.डी. प्राप्त होती है। साथ ही ’रेल मदद ऐप’ यात्रियों को उनकी शिकायतों के निवारण की स्थिति पर रीयल टाइम फीड बैक देता है। इस ऐप पर विभन्न हेल्प लाइन नम्बर प्रदर्शित होता है ।जैसे- चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर, सुरक्षा नम्बर तथा इसके अतिरिक्त एक आसान चरण में तत्काल सहायता के लिये सीधे काल करने की सुविधा भी प्रदान करता है।
शीघ्र होता है शिकायतों का निस्तारण-
इंटरनेट के इस युग में अब रेलवे तक अपनी शिकायत पहुॅचाना बेहद आसान है। इसके अलावा आप अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत इसके जरिए कर सकते है। यात्रा के दौरान यात्री पानी, बिजली और साफ-सफाई के लिये षिकायत दर्ज करा सकते है। इसके लिये यात्री को एक आॅन लाइन फार्म भरना होता है, जिसमें षिकायत संबंधी विवरण, घटना की तारीख, कर्मचारी का नाम, घटना स्थल इत्यादि की जानकारी देनी होती है। यात्री इसमें अपनी शिकायत विस्तृत रूप में लिख सकते है।इस ऐप के माध्यम से शिकायतोें का निस्तारण महज 13 मिनट में हो जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो