जानकारी के मुताबिक, सोलई रविवार की शाम घर के बरामदे में बैठे थे। वे दो आम तोड़कर खा रहे थे। आरोप है कि उसी समय सोलई के पिता मोहित निषाद,भाई सुरेंद्र निषाद पहुंचे और पेड़ से सारा आम तोड़ने लगे। जिस पर सोलई ने उन्हें मना किया। जिस से नाराज होकर पिता और भाइयों ने उन्हें पीट दिया। वे घायल अवस्था में घर पर ही थे। सोमवार की सुबह को उनकी मौत हो गई।
जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता और भाइयों को हिरासत में लिया है। पत्नी किरन का आरोप है कि इसके बाद तीन मोटे-मोटे बास के डंडो से ससुर, देवरों और जेठ ने उन्हें बेरहमी से पीटा। साथ ही उनके सीने पर भी चढ़ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
पत्नी किरन ने बताया कि पति सोलई निषाद बेंगलूरू में पेंट पालिश का काम करते थे। शनिवार को ही वह घर आए थे। उनके तीन बच्चे दो लड़की और एक लड़का था। बेटियों की उम्र 5 और 3 साल है वहीं बेटा डेढ़ वर्ष का है। हत्या का आरोप मृत सोलई के पिता मोहित,कन्हई, सुरेंद्र,महेंद्र की पत्नी और रामरतन पर है।
इंस्पेक्टर गुलरिहा उमेश कुमार वाजपेई ने बताया कि आम तोड़ने को लेकर परिवार में विवाद और मारपीट हुआ था। जिसमें घायल युवक की सोमवार को मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेजकर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।