गोरखपुर

कही तंत्र-मंत्र की बलि तो नहीं चढ़ गया एक साल का मासूम,कटा मिला सिर,धड़ लापता

गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र से रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सांय 4 बजे जद्दूपट्‌टी गांव के पास एक साल के बच्चे का कटा सिर मिला है। जबकि धड़ लापता है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर की दूरी कई जगह खून के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गोरखपुरApr 29, 2022 / 11:18 pm

Punit Srivastava

गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक साल के मासूम का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।उसका धड़ लापता है और उसकी सिनाख्त भी नहीं हो पाई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं। कई लोगों की आशंका है कि या तो अवैध संबंध में बच्चा होने पर उसकी हत्या कर फेंका गया है या किसी तांत्रिक के चक्कर में हत्या कर सिर काट कर फेंका गया है।
घटना की सूचना पर एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये। उनके साथ फॉरेंसिक टीम भी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि बच्चे की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी हो सकती है। बच्चे को कहीं और मारा गया फिर उसके कटे सिर को यहां लाकर फेंका गया है।मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि बच्चे का सिर किसी शार्प हथियार या सर्जिकल ब्लेड से काटा गया है। सिर ज्यादा पुराना भी नहीं लग रहा है। क्योंकि उसके सिर में कहीं कोई और चोट के निशान नहीं है।

एक राहगीर ने बताया कि दोपहर 2 बजे जब वह उस रास्ते से गुजरा था तब वहां किसी बच्चे का कटा सिर नहीं था। जब वह 2 घंटे बाद 4 बजे के आसपास लौटा तो कटा सिर देखकर सन्न रह गया। पास ही एक पोल्ट्री फार्म है। इसके बाद आसपास लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को सूचित किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि बच्चे का सिर किसी शार्प हथियार या सर्जिकल ब्लेड से काटा गया है। सिर ज्यादा पुराना भी नहीं लग रहा है। क्योंकि उसके सिर में कहीं कोई और चोट के निशान नहीं है।

Home / Gorakhpur / कही तंत्र-मंत्र की बलि तो नहीं चढ़ गया एक साल का मासूम,कटा मिला सिर,धड़ लापता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.