दोपहर दो बजे के बाद गर्मी और बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मई के औसत न्यूनतम तापमान से करीब करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दें मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है।
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक शम्भू शरण ने बताया कि शनिवार को गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है। देश में मॉनसून की बारिश से पहले मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। एक सप्ताह के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण बारिश की संभावना रहेगी।
अधिकतम व न्यूनतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस )-
21-May 25.0 38.0
22-May 25.0 38.0
23-May 24.0 37.0
24-May 24.0 36.0
25-May 24.0 37.0
26-May 25.0 37.0
21-May 25.0 38.0
22-May 25.0 38.0
23-May 24.0 37.0
24-May 24.0 36.0
25-May 24.0 37.0
26-May 25.0 37.0