scriptमानबेला से इस बार पीएम मोदी करेंगे किसानों के कर्जमाफी का वादा! | PM Modi will announce farmers loan waiver from Manbela | Patrika News

मानबेला से इस बार पीएम मोदी करेंगे किसानों के कर्जमाफी का वादा!

locationगोरखपुरPublished: Jan 07, 2019 11:10:31 am

भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय अधिवेशन गोरखपुर में

PM Modi Said Sikar Means Education Hub

PM Modi Said Sikar Means Education Hub

2014 के लोकसभा चुनाव की तर्ज पर पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर गोरखपुर से ही अपने चुनाव अभियान की शुरूआत कर सकते हैं। पूर्वांचल के किसानों को साधने की नीयत से वह यहां किसानों की कर्जमाफी का मास्टर स्ट्रोक खेल सकते हैं।
आने वाले 23-24 फरवरी को गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाना है। किसानों को लुभाने के लिए पूर्वांचल में इसका केंद्र बनाया गया है। अधिवेशन में देशभर से 500 से अधिक प्रतिनिधि इसमें शिरकत करेंगे। अधिवेशन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा होगी, सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाए गए कदम की जानकारी दी जाएगी तथा आने वाले चुनाव के पहले किसानों केेे लिए रणनीति तय की जाएगी। अधिवेशन दो दिनी है। इस अधिवेशन में पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोनों शिरकत करेंगे।
मानबेला मैदान मोदी के लिए है शुभ

बीते लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने मानबेला मैदान में जनसभा की थी। इस जनसभा से उन्होंने लोकसभा चुनाव का आगाज तो किया ही था पूरे पूर्वांचल में संदेश भी दिया था। इस बार भी भाजपा के रणनीतिकार मानबेला या फर्टिलाइजर में अधिवेशन के लिए जगह चुनना चाहते हैं। चूंकि, बंद पड़े फर्टिलाइजर को पीएम मोदी ने ही शुरू कराया था इसलिए उनके पास बताने के लिए काफी कुछ होगा। साथ ही यहां से जब वह कोई वादा करेंगे तो जनता में विश्वास का संदेश जाएगा।
मनमोहन सरकार की तरह कर्जमाफी से दुबारा पाना चाहते हैं सत्ता

कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने किसानों की कर्जमाफी कर दुबारा सत्ता पा ली थी। भाजपा सरकार ने भी यूपी में कर्जमाफी का वादा कर सत्ता पाई लेकिन उसकी नीतियों से किसानों का कर्जा माफ तो कम हुआ उसे परेशानी अधिक हुई। आलम यह कि बहुत ढेर सारे किसान अभी भी कर्जमाफी के लिए भटक रहे हैं। बीजेपी किसानों की नाराजगी दूर कर सत्ता में वापसी चाहती है तो उसके लिए इस बार भी कर्जमाफी से बेहतर कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा। वह कांग्रेस की तर्ज पर इस बार कर्जमाफी करने का ऐलान कर सकती है। भाजपा सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी किसान मोर्चा के अधिवेशन में गोरखपुर से यह वादा कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो