script

अपनी ही शादी में कर दिया ऐसा खौफनाक काम कि जाना पड़ा जेल, भाई भी है फरार

locationगोरखपुरPublished: Apr 24, 2018 02:57:10 am

शहर के कैंट क्षेत्र में शराब के नशे में युवकों ने किया यह काम, सोमवार को भी दो आरोपी गिरफ्तार

crime news

nagaur news

गोरखपुर। शादी समारोह में डीजे को लेकर युवक की हुई पीट-पीटकर हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने हत्यारोपी दूल्हा, उसके भाई समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया था।
शनिवार को शहर के कैंट थानाक्षेत्र में डीजे बजाने के विवाद में मनबढ़ों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। शहर के कैंट थानाक्षेत्र के एमएमएमयूटी पुलिस चैकी इलाके के महादेवपुरम में जवाहर लाल के बेटे प्रिंस की शादी गुरुवार को हुई थी। शनिवार को इस खुशी के मौके पर बहुभोज का आयोजन किया गया था। हर ओर जश्न का माहौल था।
इस कार्यक्रम में दूल्हा और उसे भाई के परिचित व दोस्त भी शिरकत करने आए थे। सभी ने खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए छककर शराब पी थी। इसके बाद सभी डांस करने लगे। जब नशा चढ़ने लगा तो डांस के दौरान इन लोगों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मनबढ़ भैरोपुर के आदित्य उर्फ भीम को मारने पीटने लगे। लोग बीच बचाव करते इसके पहले युवकों ने आदित्य को बुरी तरह मारपीट दिया। बताया जा रहा कि इसके बाद मनबढ़ों ने उसे कमरे में बंद कर पिटाई की। पिटाई से भीम अधमरा हो गया। इसी बीच किसी ने परिजनों को सूचित किया। शादी का माहौल एकाएक गंभीर हो गया। बेहाशी की हालत में युवक को वहां के लोग अस्पताल लेकर भागे लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी। अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टर ने युवक को मृत घोशित कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में नामजद बब्लू, सूरज और प्रिंस को गिरफ्तार भी किया था।
सोमवार को पुलिस ने आतिश व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस अब इस मामले में आरोपी दूल्हे के भाई की तलाश कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो