scriptपवन सिंह की संपत्ति जब्ती के बाद साथियों की तलाश में पुलिस | Police searching historysheeter pawan singh friends, raided home | Patrika News

पवन सिंह की संपत्ति जब्ती के बाद साथियों की तलाश में पुलिस

locationगोरखपुरPublished: Mar 30, 2018 04:25:10 am

पुलिस ने पवन सिंह के साथियों के घर की छापामारी

madhyapradesh election 2018 latest crime news

कॉन्सेप्ट इमेज।

गोरखपुर। चर्चित नेता व पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह की संपत्ति जब्ती के बाद अब पुलिस उसके साथियों पर कार्रवाई करने जा रही। बृहस्पतिवार को पवन के साथ गैंगेस्टर में अभियुक्त उसके दो साथियों सौरभ त्रिपाठी व अरविंद के घरों तक पुलिस पहुंची। इस छापामारी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
बता दें कि दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी की फिराक में है।
करीब डेढ़ करोड़ की रकम हड़पने के बाद सुर्खियों में आए चर्चित नेता पवन सिंह और उसके भाई अमित सिंह केे अलावा सहयोगी सौरभ त्रिपाठी, अरविंद यादव के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। पवन सिंह और उसके भाई तो जेल में हैं लेकिन उसके दोनों सहयोगी पुलिस की हद से बाहर हैं।
हथियारों व लग्जरी गाड़ियों का जखीरा मिला था

गोरखनाथ के नथमलपुर का रहने वाला पवन सिंह शहर का एक चर्चित शख्स है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि वह और उसके भाई अमित उर्फ मोनू ने खोराबार क्षेत्र के रहने वाले करीब 35 लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़पे हैं। मामला 2014 का है। पीड़ित सच्चिदानंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पीड़ित पक्ष के अनुसार सहजनवा के गीडा क्षेत्र में एक कॉलोनी विकसित करने के लिए पवन सिंह ने कुछ लोगों संग करार किया। करीब 35 लोग इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए जुड़े और करीब डेढ़ करोड़ की रकम आरोपियों के खाते में जमा की गई। लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रोजेक्ट पर काम करने के बजाय उसने धोखाधड़ी शुरू कर दी। फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम करा ली और धीरे से उस जमीन की प्लाटिंग करा दी। फिर देखते ही देखते इन जमीनों को बेचना शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब वह लोग आपत्ति करते तो वह बहाने बनाता तो कभी धमकाता। बारबार कहने के बाद भी न तो जमीन में हिस्सा ही दे रहा न उन लोगों के पैसे ही लौटा रहा। इसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई। मामला हाईलेवल तक पहुंचने के बाद कार्रवाई में तेजी आई।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर सीओ प्रवीण सिंह ने पवन सिंह के घर पर छापामारी की थी। छापेमारी में दो अवैध वाॅकीटाॅकी, दो अवैध 315 बोर का राइफल, 12 बोर का एक बंदूक, 32 बोर का एक देशी कट्टा, दो बिना रजिस्ट्रेशन की फार्च्यूनर और एक बिना रजिस्ट्रेशन की होंडा सिटी कार कब्जे में लिया था। इन सामानों के मिलने पर उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।
शाही जीवन शैली केलिए रहा है चर्चित

पवन सिंह गोरखनाथ क्षेत्र का रहने वाला है। पहली बार उसका नाम एक छात्र नेता के रूप में सबके सामने आया लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी लक्जरी लाइफ। एक से एक महंगी गाड़ियों का शौक सबको आकर्षित करने लगा। उसके आय का स्रोत क्या है यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन फेसबुक पर उसके फोटोज देख उसके शाही जीवन शैली को समझा जा सकता है। चुनाव के दौरान अपने क्षेत्र के अलावा कई जिलों में उसके पोस्टर और प्रचार भी उसका लोगों तक अपनी पहचान बनाने का एक तरीका रहा। अभी योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर अखबारों से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में उसके बड़े बड़े होर्डिंग लगे थे। यही नहीं कई मामलों में उसपर केस भी दर्ज है। क्षेत्र में हुए एक दोहरे हत्याकांड में भी पवन सिंह का नाम आया था। कई पुलिस अधिकारियों से उलझने का भी मामला उसपर है। पुलिस ने भू माफिया के रूप में उसके खिलाफ पंजीकृत अभियोग व बरामद अवैध सामानों के मामले में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया था। लेकिन बाद में वह छूट गया था। इस बार उसने कोर्ट में सरेंडर कर लिया।
गैंगेस्टर केबाद संपत्ति जब्ती

पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगेस्टर की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी थी। डीएम ने पवन सिंह, उसके भाई अमित सिंह, दोस्त सौरभ पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की संस्तुति कर दी थी। कोर्ट में सरेंडर के बाद से पवन सिंह, अमित सिंह व उसके साथी जेल में है।
इसी बीच डीएम ने पुलिस को पवन की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोरखनाथ स्थित पवन के मकान, फोरलेन स्थित जमीन और चार लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो