scriptLok sabha election 2019 कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में प्रसपा प्रत्याशी समेत दो पर्चा खारिज | PSP candidate nomination cancelled, 14 candidate nomination valid | Patrika News

Lok sabha election 2019 कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में प्रसपा प्रत्याशी समेत दो पर्चा खारिज

locationगोरखपुरPublished: May 01, 2019 02:09:07 am

Lok sabha election 2019 nomination & Scrutiny

vote

इस बार उज्जैन उत्तर-दक्षिण विस में मतदान पर ज्यादा जोर

कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल करने वाले प्रसपा प्रत्याशी शफी अहमद और भारतीय लोकसेना के विपिन कुमार यादव के पर्चे खारिज हो गए हैं। यहां 14 प्रत्याशियों के पर्चे जांच में वैध पाए गए हैं।
कुशीनगर में इनके पर्चे वैध पाए गए

उमेश, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
उस्मान, पीस पार्टी
राम प्रताप, पूर्वांचल महापंचायत
शिव कुमार, निर्दल
अरविंद, भाकपा माले
आरपीएन सिंह, कांग्रेस
विजय दुबे, बीजेपी
ललिता, अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी
डॉ गणेश, गोंडवाना पार्टी
राजीव, सुभासपा
पीसी कुरील, इंडियन नेशनल लीग
अमीरुद्दीन, अपना दल यूनाइटेड
नथुनी प्रसाद कुशवाहा, सपा
गुड्डी किन्नर, निर्दल
देवरिया में आधा से अधिक बिना लड़े ही बाहर, 18 पर्च खारिज, केवल 11 पर्चा वैध

देवरिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नियाज अहमद भारतीय, बसपा के विनोद कुमार, भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी, भारतीय आवाम एकता पार्टी के इसरार अहमद, समाजवादी समाज पार्टी के ओंकार सिंह, राष्ट्रीय ओलमा कौन्सिल के चन्दन कुमार यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जितेन्द्र, पीस पार्टी के बिरजा तथा निर्दल बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी व रामाशीष के पर्चे वैध पाए गए हैं। जबकि पवहारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, नथुनी लोकप्रिय समाज पार्टी, आलोक निर्दल, गोरख प्रसाद अखिल भारतीय गोडवाना पार्टी, शारदानन्द निर्दल, बलिराम प्रजापति भारतीय सोसीयो पार्टी, सद्दाम हुसैन राष्ट्रीय सर्वजन विकास पार्टी, राजनारायण गौड गोडवाना गणतंत्र पार्टी, राजू मोडरेट पार्टी, विनय सिंह अमेठिया उर्फ विनय कुमार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया), डाॅ. जितेन्द्र पाण्डेय निर्दल, अगस्तय कुमार राष्ट्रीय विकलांग पार्टी, विजय शंकर सिंह कौशिक हिन्दुस्तान जनमोर्चा, गोविन्द भारतीय सर्वजन पार्टी, अर्जुन किशोर शाही सत्य बहुमत पार्टी, अवनिश मिश्रा हिन्दुस्तान निर्माण दल, डाॅ. चतुरानन ओझा कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया माले तथा मनोज कुमार राष्ट्रीय समाज पार्टी का पर्चा निरस्त कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो