Rail coach catches fire : बोगी में सिलिंडर ले जाना बना काल, कोच में लगी भयावह आग से 10 जिंदा जले
गोरखपुरPublished: Aug 26, 2023 10:21:11 am
आग लगने की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। इसके बाद 5.45 बजे फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 7:15 बजे आग पर काबू पाया गया। सिर्फ प्राइवेट कोच में ही आग लगी है।


Rail coach catches fire : बोगी में सिलिंडर ले जाना बना काल, कोच में लगी भयावह आग से 10 जिंदा जले
Rail coach catches fire : शनिवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई है, तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास रामेश्वरम जा रही ट्रेन की प्राइवेट बोगी में आग लग गई। PTI के हवाले से बताया गया है की हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। मृतक उत्तर प्रदेश के हैं। सीतापुर की एक ट्रेवल एजेंसी ने इस प्राइवेट कोच की थर्ड पार्टी बुकिंग कराई थी। इसमें 63 लोग सफर कर रहे थे।