scriptगोरखपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर डकैती, महिलाओं से दुष्कर्म की कोशिश | Robbery in Gorakhpur Brick Kiln Molested with Two Girls | Patrika News

गोरखपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर डकैती, महिलाओं से दुष्कर्म की कोशिश

locationगोरखपुरPublished: Nov 12, 2020 10:28:16 am

पुलिस ने डकैती, दुष्कर्म, छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
घटना के बाद अलग-अलग टीमें बनाकर जांच में जुटी पुलिस

gkp_loot.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर के गगहा थानाक्षेत्र के नगवा गांव में देर रात ईट भट्टे पर रह रहे मजदूरों के परिवारों को बंधक बना कर उनके साथ डकैती और महिलाओं के साथ अभद्रता व बच्चियों के साथ छेड़खानी का प्रयास किये जाने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने इस मामले में डकैती, दुष्कर्म और छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

गगहा थानाक्षेत्र के नगवां गांव स्थित राम कृपाल मिश्रा के ईंट भट्ठे पर झारखंड से आए कई परिवार के 31 लोग अलग-अलग झोंपड़ी बनाकर रहते हैं और वहीं काम करते हैं। मंगलवार की रात अचानक 10 से 12 की संख्या में बदमाशों ने उनपर धावा बोल दिया। हथियार के बल पर मजदूर परिवार के 31 लोगों को बंधक बना लिया।

 

उन्होने मजदूरों के पास रखे पैसो, गहनों और अन्य सामनो को जबरन ले लिया। इतना ही नहीं उसमें से कुछ बदमाशों ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। डकैत 76 हजार रुपए, नौ मोबाइल और गहने लूट लिया। बदमाशों ने वहां महिलाओं और किशोरियों से अभद्रता और छेड़खानी की और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए।


सुबह मजदूरों ने इसकी जानकारी ईंट भट्ठा मालिक को दी, जिसके बाद मालिक ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। जानकारी मिलते है एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस की अलग-अलग टीमों को तत्काल जांच के लिये लगा दिया गया।

 

एसपी साउथ विपुल कुमार ने बताया कि बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। रुपए मोबाइल और गहने भी लूट लिए। तहरी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है। धारा 395 376 व पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। लड़कियों का मेडिकल किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

//?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो