scriptसपा का यह नेता हुआ भाजपा में शामिल, कहा परिवारवाद को त्याग राष्ट्रवाद की शरण में आया | Samajwadi party leader joins BJP, praises BJP ideology on Nationalism | Patrika News

सपा का यह नेता हुआ भाजपा में शामिल, कहा परिवारवाद को त्याग राष्ट्रवाद की शरण में आया

locationगोरखपुरPublished: Aug 29, 2019 05:00:14 pm

क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ.धर्मेंद्र सिंह ने दिलाई सदस्यता

bjp.jpg
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान दूसरे दलों के नेताओं का भी लगातार दल में शामिल होने का क्रम जारी है। समाजवादी पार्टी गोरखपुर महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष अनय कुमार सिंह ने सपा छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ.धर्मेंद्र सिंह व क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीताशु सिंह ने नवागत को पार्टी में शामिल कराने के साथ स्वागत किया।
Read this also: #फिराकगोरखपुरीः ज्ञानपीठ की मिली एक लाख धनराशि पर बोले, यह धनराशि कहां संभाल पाउंगा

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अनय सिंह भाजपा एवं राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान करेंगे।
जबकि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर अनय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी में परिवारवाद एवं व्यक्तिवाद हावी है इसलिए उन्होंने सपा छोड़कर राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की है ।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष अच्युतानंद शाही, जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ला, ऋषि त्रिपाठी, रणविजय शाही, वीरेंद्र नाथ पांडे ,सोमनाथ सिंह सोनू ,रामपाल मल्ल ,उपसभापति बृजेश सिंह छोटू, भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज राम त्रिपाठी व मुकेश सिंह ,डब्लू दुबे, पार्षद राजेश तिवारी आदि के अलावा क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो