गोरखपुर

लोहिया व शहीद-ए-आजम को याद किया समाजवादियों ने

जो दूसरों के लिए जीवन न्यौछावर करते वह मरकर भी अमर हो जातेे

गोरखपुरMar 24, 2018 / 02:32 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

गोरखपुर। समाजवाद के पुरोध डाॅ.राम मनोहर लोहिया की 108वीं जयंती गोरखपुर में समाजवादियों ने सम्मानपूर्वक मनाई। डाॅ.लोहिया केसाथ साथ समाजवादियों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को भी याद कर श्रद्धांजलि दी।
समाजवादी पार्टी कार्यालय बेतियाहाता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि डाॅ.लोहिया ने देश व दुनिया में समाजवाद का अलख जगाकर समाज के गरीबों, मजदूरों व किसानों को न्याय दिलाने के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। वह जीवनपर्यनत समाज के मजलूमों, गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले लोहिया हर समाजवादी के दिल में जीवित है। जो दूसरों के लिए काम करता है वह मरता नहीं अमर हो जाता है। उन्होंने कहा कि मूलतः लोहिया राजनीतिक विचारक, चिन्तक और स्वप्नदृष्टा थे। उनका चिन्तन राजनीति तक ही सीमित नही था। व्यापक दृष्टिकोण, दूरदर्शिता उनकी चिन्तन धारा की विशेषता थी। राजनीति के साथ-साथ संस्कृति, दर्शन, साहित्य, इतिहास, भाषा आदि के बारे मे भी उनके मौलिक विचार थे ।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने डाॅ.लोहिया के सपने को साकार करते हुए अपनी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं समेत समाज के निचले तबके के लोगों के लिए काम किया है।
उपचुनाव की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी ने उपचुनाव में अपनी-अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। आप सभी ने लोहिया जी के बताए रास्ते पर चलते हुए इतिहास रचने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी और बढ गई है। आह्वान किया कि सभी 2019 की तैयारी में जुट जाएं।
संचालन जिला महासचिव जवाहर लाल मौर्य ने किया। इसके पहले कार्यकर्ताओं व नेताओं ने डाॅ.लोहिया, शहीद भगत सिंह के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद नवरात्रि पर फलाहार किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से जियाउल इस्लाम, सांसद प्रवीण कुमार निषाद, पूर्व विधायक शारदा देवी, मोहम्मद मोहसिन खान, अवधेश यादव, फिरंगी प्रसाद, अमरेन्द्र निषाद, किसान सिह, कबीर आलम, मिर्जा कदीर बेग, अशोक यादव, पंकज शाही, सिंहासन यादव, अभिमन्यु यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, मैना भाई, जयप्रकाश यादव, राजेश यादव, राममिलन पहलवान, दयाशंकर निषाद, संजय पहलवान, सुमन पासवान, रामप्रवेश यादव, अशोक चैधरी, सतेंद्र गुप्ता, नावेद मलिक, रवींद्र यादव, संजय यादव, रामनाथ यादव, सोमनाथ यादव, रामउग्रह यादव, रामजतन यादव, दयानंद विद्रोही, खरभान यादव, गिरधारी सिंह सैथवार , मुन्ना शाही, कैलाश राजभर, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, अख्तर जहा, बिन्दा देवी, रामकृष्ण यादव, अखिलेश यादव , फूलचन्द्र विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, रौनक, आफताब, आजम लारी, भोला गुप्ता, सोहराब, पुजारी, दूधनाथ मौर्य, रामबचन यादव, धर्मराज यादव, राजीव यादव, राजमंगल यादव, छोटेलाल राजभर, पट्टू यादव, अजय यादव, सन्तोष यादव, नन्द लाल कन्नौजिया, विरेन्द्र गुप्ता, चन्द्रमणि यादव, सूर्यभान शर्मा, जयप्रकाश, विशाल, रमेश, भृगुनाथ, चन्द्रभान प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Home / Gorakhpur / लोहिया व शहीद-ए-आजम को याद किया समाजवादियों ने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.