scriptसमाजवादी पार्टी ने अमर सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, यह है वजह | Samajwadi party protest of Amar singh on this issue | Patrika News

समाजवादी पार्टी ने अमर सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, यह है वजह

locationगोरखपुरPublished: Oct 23, 2018 02:49:33 pm

प्रदर्शन

AMAR Singh

समाजवादी पार्टी ने अमर सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, यह है वजह

समाजवादी पार्टी आज़म खान के मामले में मुखर होती जा रही है। आज़म के समर्थन में जगह जगह अमर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन होने शुरू हो गये हैं।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के लोगों ने शहर में अमर सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाब अंसारी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के खिलाफ साजिश के तहत केस दर्ज कराया गया है। राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने उनको बदनाम करने के लिए जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करवाया और फिर एफआईआर हुई।
सपाइयों ने प्रदर्शन कर पूछा कि क्या इस प्रदेश में एफआईआर केवल प्रदर्शन व रैली करने के बाद किया जाता है। अमर सिंह ने कानून का भी मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह के इसी आदत को स्पा ने पहले ही जानकर उनको बाहर का रास्ता दिखाया था।
समाजवादी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह का पुतला दहन भी किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो