scriptइस समाजवादी को शिवपाल ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, योगी के गढ़ में सपा के लिए एक और चुनौती | Shivpal given important responsibility to this leader, know effect | Patrika News
गोरखपुर

इस समाजवादी को शिवपाल ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, योगी के गढ़ में सपा के लिए एक और चुनौती

समाजवादी सेकुलर मोर्चा

गोरखपुरOct 03, 2018 / 12:23 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Akhilesh Yadav Shivpal Yadav and Yogi

अखिलेश यादव शिवपाल यादव और योगी आदित्यनाथ

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के लिए शिवपाल यादव ने गोरखपुर में सपा को जोरदार झटका दिया है। जिले के कद्दावर सपाई को समाजवादी सेकुलर मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाकर शिवपाल यादव ने योगी के गढ़ में बेहतर ढंग से एंट्री की है।
शिवपाल यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए राममिलन यादव समाजवादी पार्टी के स्थापना काल से जुड़े नेता हैं।
गोरखपुर जिला के तीन बार वह जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
गोरखपुर के नर्रे गांव के रहने वाले राममिलन यादव पेशे से अधिवक्ता हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर रह चुके राममिलन यादव की शिक्षा-दीक्षा गोरखपुर में ही हुई है। बड़हलगंज से एग्रीकल्चर से स्नातक करने के बाद डीडीयू से एलएलबी करने वाले राममिलन यादव ने वकालत करना शुरू किया।
राममिलन यादव बताते हैं कि समाजवादी पार्टी की राजनीति उन्होंने मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव से प्रेरित होकर शुरू की थी। तीन बार सपा के जिलाध्यक्ष पद रहने के साथ विभिन्न आंदोलनों में रहे।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी में काफी दिनों से उनके नेता शिवपाल यादव को किनारे करने की कोशिश की जा रही थी। उनको पद नहीं दिया जा रहा था। काफी इंतजार के बाद भी कोई तवज्जो नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि उनके नेता शिवपाल यादव के साथ ही नेताजी से जुड़े लोगों को पार्टी का कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया जा रहा था। काफी दिनों से वे लोग उपेक्षित थे।
राममिलन को पद मिलने के बाद कई सपाईयों के टूटने की आशंका

गोरखपुर में शिवपाल यादव के संगठन से राममिलन यादव के जुड़ने से सपा में भी टूट की आशंका जताई जा रही है। गोरखपुर के तमाम उपेक्षित सपाई नए संगठन का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, सपा नेतृत्व किसी प्रकार की आशंका को खारिज कर रहा। लेकिन सूत्रों की मानें तो गोरखपुर सपा के कई कद्दावर जल्द ही समाजवादी सेकुलर मोर्चा का झंड़ा अपनी गाड़ियों पर लगा सकते हैं।

Home / Gorakhpur / इस समाजवादी को शिवपाल ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, योगी के गढ़ में सपा के लिए एक और चुनौती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो