scriptशिवपाल ने दिए प्रदेश में नए राजनैतिक संकेत, अखिलेश यादव के सवाल पर बोले | Shivpal Yadav is ready for new coalition against BJP in UP | Patrika News

शिवपाल ने दिए प्रदेश में नए राजनैतिक संकेत, अखिलेश यादव के सवाल पर बोले

locationगोरखपुरPublished: Feb 14, 2020 09:31:23 am

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर शिवपाल बोले प्रदेश में है जालिम सरकार

Shivpal yadav

शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रति नरमी दिखाते हुए भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। न ही चाचा भतीजा के बीच कोई विवाद है। सम्मान मिलने पर वह कहीं भी रहेंगे। उन्होंने भाजपा की देश व प्रदेश में बनी सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि प्रदेश में जालिम सरकार है। मोदी सरकार ने देश को भी बर्बाद कर दिया है, देश के हालात बदतर हैं। देश में मात्र सौ उद्योगपति ही खुशहाल हैं, पूरा देश परेशान है। पाकिस्तान, भूटान हमसे बेहतर स्थिति में हैं।
शिवपाल यादव गुरुवार को गोरखपुर में थे। शहर के तारामंडल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई से लोग त्रस्त हैं। प्रदेश में किसान, नौजवान, छोटे व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। नौकरी मिलने के बजाय जा रही है। बेरोजगारी चरम पर है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी कभी संघर्ष से पीछे नहीं हटते। यहां के युवाओं का जोश परिवर्तन का संदेश दे रहा है।

कहा कि यदि प्रसपा की सरकार बनेगी तो जेल में बंद बेगुनाहों से मुकदमे वापस लिए जाएंगे। कानून का राज कायम करते हुए सभी वर्गों के हित की योजनाएं चलाई जाएंगी।
प्रसपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब फातिमा ने कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाएं ही नहीं, कोई भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा के लोग हिंदू- मुस्लिम की राजनीति करते हैं। सम्मेलन को को बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, कमाल यूसूफ, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह लोधी, श्यामनारायन यादव, श्रीराम यादव, वीरेंद्र यादव, विजय प्रताप सिंह, अमित जानी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला प्रमुख महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो