गोरखपुर

गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे पर जल्द लगेगी मुहर: शिवपाल यादव

शिवपाल यादव बुधवार से अपने दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं

गोरखपुरMar 18, 2021 / 06:03 pm

रफतउद्दीन फरीद

Shivpal yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि आगामी 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। उनकी पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है। इसके लिये समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन होगा। सीटों के बंटवारे पर बात चल रही है और जल्द ही इसपर अंतिम मुहर लग जाएगी।

 

उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकारों को किसान विरोधी बताते हुए कहा है कि आने वाले 2022 में किसान भारतीय जनता पार्टी को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। शिवपाल यादव बुधवार से अपने दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्होंने वहां सर्किट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और उन्हें चुनाव तैयारियों में जुट जाने काे कहा है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वो जनता के साथ मिलकर संघर्ष करें। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलें और उन्हें पार्टी की नीतियां बताएं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.