scriptमुख्यमंत्री के जिले में तड़तड़ाई गोलियां, पिता-पुत्र को बदमाशों ने गोली मारी | shootout in CM district, two very serious in firing | Patrika News

मुख्यमंत्री के जिले में तड़तड़ाई गोलियां, पिता-पुत्र को बदमाशों ने गोली मारी

locationगोरखपुरPublished: May 21, 2018 03:46:25 am

एंबुलेंस नहीं होने पर बसपा विधायक विफरे सीआे पर

shootout
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के जिले में बेखौफ बदमाशों ने रविवार को पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। दिनदहाड़े हुए इस हमले से सनसनी फेल गई। गोली लगते ही पिता-पुत्र सड़क पर गिर तड़पने लगे। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते ही डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। लेकिन हद यह कि कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं था। उधर, घटना की सूचना मिलते ही चिल्लूपार विधायक विनय शंकर तिवारी भी पहुंच गए। उन्होंने तत्काल सीओ को एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा। देरी होने पर विधायक विफर पड़े। विधायक के कड़े तेवर से आनन फानन में एंबुलेंस की व्यवस्था हुई तब जाकर दोनों घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस इस गोलीकांड की वजह पुरानी रंजिश बता रही। मामला बड़हलगंज क्षेत्र का है।
बड़हलगंज क्षेत्र के टाड़ा गांव के रामसहाय तिवारी के पुत्र संतोष रविवार को अपने 15 साल के बेटा अभिनव का आधार कार्ड बनवा कर घर जा रहे थे। पिता-पुत्र बाइक पर थे। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों जैसे ही हाईवे पर फरसाड़ गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को ओवरटेक किया। बाइक पर तीन लोग मुंह बांधे हुए सवार थे। एक ने तमंचा निकाल पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।
अचानक से हुई फायरिंग से पिता-पुत्र की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वे सड़क पर ही गिर पड़े। बदमाशों की गोली भी इनको लग गई थी। जमीन पर गिर ये लोग तड़पने लगे। उधर, गोली की आवास सुन आसपास के लोग दौड़े हुए आए। कुछ ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे।
लोगों ने दोनों को बड़हलगंज सीएचसी पहुंचाया। लेकिन डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख तत्काल मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
दिनदहाड़े हुई इस गोलीकांड की सूचना पाकर मौके पर बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी सीएचसी पर पहुंच गए। रेफर घायलों को मेडिकल काॅलेज ले जाने के लिए कोई एंबुलेंस नहीं था। उन्होंने तत्काल सीओ गोला को एंबुलेंस की व्यवस्था कराने को कहा। लेकिन सीओ गोला के जवाब से विधायक विफर पड़े। हालांकि, कुछ ही देर में एंबुलेंस आ गया। पुलिस इस प्रकरण को पुरानी रंजिश से जोड़कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो