script

सपा-बसपा गठबंधन में यह सीटें मिलेगी बसपा को, समाजवादियों के पास रहेगी यह सीट

locationगोरखपुरPublished: Jan 05, 2019 02:10:46 am

महागठबंधन के बाद गोरखपुर-बस्ती मंडल की लोकसभा सीटों की स्थिति

Modi Maya and akhilesh

मोदी माया और अखिलेश

अब लगभग तय हो चुका है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सीटों का बंटवारा भी करीब-करीब तय हो चुका है। किस सपाई दिग्गज की सीट बंटवारे में बचेगी और बसपा का कौन संभावित प्रत्याशी कहां से चुनाव लड़ेगा इसको लेकर नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिति है। हालांकि, 2014 में मिले वोटों को अगर आधार माना जाएगा तो कई सीटों पर से सपा को अपना दावा छोड़ना पड़ सकता है तो बसपा को भी ढेर सारी सीटों पर अपने प्रत्याशी वापस लेने पड़ सकते हैं।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में लोकसभा क्षेत्र की नौ सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां की सभी नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया था। हालांकि, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी खाली हुई गोरखपुर संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव जीतकर सीट हथिया ली है। इस उपचुनाव में जीत के दौरान धुर विरोधी दल एक साथ आए और इसके बाद महागठबंधन की एक नई तस्वीर बनकर सामने आई। यूपी में सपा-बसपा के इस महागठबंधन ने देश की राजनीति में भाजपा विरोधी दलों को एक साथ आने के लिए नए सिरे से प्लेटफार्म भी तैयार कर दिया।
अब चूंकि, महागठबंधन की तस्वीर साफ हो चुकी है तो सीटों के फार्मूले को लेकर भी बहस शुरू हो चुका है। सपा-बसपा नेतृत्व सीटों को लेकर किस तरह का फार्मूला निकालेगा यह तो दीगर बात है लेकिन फिलहाल 2014 के प्रदर्शन को नजीर मानकर सीटों पर चर्चा किए जाने की बात सामने आ रही है। इस फार्मूले से सबसे अधिक बेचैनी गोरखपुर-बस्ती मंडल के सपा खेमे में है। क्योंकि अगर 2014 प्रदर्शन आधार बना तो बसपा के पास यहां की अधिकतर सीटें होगी। फलतः अधिकतर सपाईयों को निराशा ही हाथ लग सकती है।
बीते लोकसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल की छह लोकसभा सीटों पर सिर्फ गोरखपुर संसदीय सीट पर सपा दूसरे नंबर पर रही। इस सीट को उपचुनाव में सपा ने जीत भी ली। जबकि चार सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। बसपा देवरिया, महराजगंज, बांसगांव और सलेमपुर में दूसरे नंबर पर रही। वहीं कांग्रेस सिर्फ एक सीट कुशीनगर पर दूसरे नंबर पर रही। यहां तीसरे नंबर पर बसपा आैर चौथे नंबर पर सपा है। एेसे में कुशीनगर सीट पर भी बसपा का ही दावा बन रहा।
इसी तरह बस्ती मंडल की तीन सीटों में सिर्फ बस्ती संसदीय सीट पर सपा दूसरे नंबर पर रही। जबकि डुमरियागंज व संतकबीरनगर में बसपा दूसरे नंबर पर रही थी।

गोरखपुर-बस्ती मंडल की सीटों पर सपा-बसपा-कांग्रेस को मिले वोट
गोरखपुर
सपा (राजमति निषाद) 226344
बसपा (रामभुआल निषाद) 176412
कांग्रेस ( अष्ठभुजा त्रिपाठी) 45719

कुशीनगर
कांग्रेस (आरपीएन सिंह) 284511
बसपा( संगम मिश्र) 132881
सपा (राधेश्याम सिंह) 111256

देवरिया

बसपा( नियाज अहमद) 230862
सपा (बालेश्वर यादव) 150687
कांग्रेस (सभा कुंवर) 37752

बांसगांव

बसपा (सदल प्रसाद) 228443
सपा ( गोरख पासवान) 133675
कांग्रेस (संजय कुमार) 50675
महराजगंज

बसपा (काशीनाथ शुक्ल) 231084
सपा (अखिलेश सिंह) 213974
कांग्रेस ( हर्षवर्धन) 57193


सलेमपुर

बसपा(रविशंकर सिंह) 159871
सपा(हरिवंश सहाय) 159688
कांग्रेस (भोला पांडेय) 41890


बस्ती
सपा(डिम्पल सिंह) 324118
बसपा (राम प्रसाद चैधरी) 283747
कांग्रेस(अम्बिका सिंह) 27673


संतकबीर नगर
बसपा( कुशल तिवारी) 250914
सपा ( भालचंद यादव) 240169
कांग्रेस (रोहित पांडेय) 22029

डुमरियागंज

बसपा( मोहम्मद मुकीम) 195257
सपा( माता प्रसाद पांडेय) 174778
कांग्रेस ( रानी वसुंधरा) 88117

(नोटः लोकसभा क्षेत्रों में केवल तीन पार्टियाें के प्रत्याशियों को मिले वोटों का ही यह विवरण हैं। भाजपा समेत अन्य का विवरण नहीं दिया गया है)

ट्रेंडिंग वीडियो