गोरखपुर

गोरखपुर से मुंबई के लिये नई उड़ान सेवा, जारी हुआ शेड्यूल

यूपी के गोरखपुर से मुंबई के लिये नई उड़ान सेवा की आठ सितम्बर से होगी। यह गोरखपुर से मुंबई के लिये तीसरी उड़ान होगी।
 

गोरखपुरAug 29, 2020 / 12:27 pm

रफतउद्दीन फरीद

गोरखपुर से मुंबई फ्लाइट शेड्यूूूल

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के शहरों को हवाई कनेक्टिवटि से जोड़ने की दिशा में काम बड़ी ही तेजी से हो रहा है। खासतौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में विमान सेवा विस्तार पर खूब काम हो रहा है। गोरखपुर से आए दिन देश के किसी न किसी महत्वपूर्ण शहर या मेट्रो सिटीज के लिये उड़ान शुरू हो रही हैं इस कड़ी में अब गोरखपुर से मुंबई के लिये तीसरी उड़ान शुरू होने वाली है। मुंबई का सफर करने वालों के लिये यह बड़ी खबर है।

 

आगामी आठ सितम्बर से मुंबई के लिये गोरखपुर से शाम के समय उड़ान शुरू होगी। यह विमान सेवा स्पाइस जेट की ओर से दी जाएगी। स्पाइस जेट के प्रस्ताव को मंजूरी के साथ ही एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से उड़ान का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। मुंबई के लिये पैसेंजरों की तादाद को देखते हुए नई सेवा शुरू की जा रही है। शेड्यूल जारी होने के साथ ही स्पाइस जेट ने टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

 

ये है शेड्यूल

स्पाइस जेट का विमान दोपहर एक बजे मुंबई से उड़ान भरेगा, जो दोपहर बाद 03.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। फिर यही विमान 04.15 बजे शाम को गोरखपुर से मुंबई के लिये उड़ान भरेगा। मुंबई में यह 06.50 बजे पहुंचेगा।

 

गोरखपुर से इन शहरों के लिये उड़ान

पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शहर गोरखपुर से आठ सितंबर को मुंबई के लिये शुरू होने वाली स्पाइस जेट फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही अब गोरखपुर से उड़ानों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी। इसके साथ ही अब गोरखपुर से दिल्ली के लिये तीन और मुंबई के लिये तीन उड़ान हो जाएगी। इसके अलावा कोलकाता, हैदराबाद और प्रयागराज के लिये फिलहाल एक-एक उड़ान हैं।

Home / Gorakhpur / गोरखपुर से मुंबई के लिये नई उड़ान सेवा, जारी हुआ शेड्यूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.