scriptइंदिरा ने संतों की हत्या करवाई तो राजीव गांधी ने सिखों का कत्ल: स्वतंत्रदेव सिंह | Swatantradev said indira rajeev are responsible for innocents massacre | Patrika News

इंदिरा ने संतों की हत्या करवाई तो राजीव गांधी ने सिखों का कत्ल: स्वतंत्रदेव सिंह

locationगोरखपुरPublished: Jan 20, 2020 03:09:25 am

योगी सरकार के आने के बाद सपाई गुंडों की दूकानें बंद हो गई

 Swatantra Dev Singh

UP State President Swatantra Dev Singh

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर में रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीति एक मिशन है, कोई व्यापार नहीं है। पार्टी में दायित्व पाए कार्यकर्ता नीचे के कार्यकर्ताओं का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल में शंकराचार्य की गिरफ्तारी करवाई, राम सेतु और राम के अस्तित्व को मानने से इन्कार किया और हिन्दू आतंकवाद शब्द गढ़ा।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एक राजधानी से दूसरी राजधानी को जोड़ने का काम अटल जी ने किया। नेहरू हों या राजीव गांधी किसी ने सेना का सम्मान नहीं किया। इंदिरा ने सैकड़ों संतों की हत्या करवाई, राजीव गांधी ने सिखों के घरों में आग लगवाने के साथ ही उनकी हत्या करवाई।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रज्जू भैया, अशोक सिंघल जैसे लोग देश के लिए अपना सब कुछ दान कर देते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार चोर है, जिस पर हिंदुस्तान के नौजवानों ने प्रधानमंत्री मोदी का साथ देते हुए कहा कि वह भी चौकीदार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे देशों में पीड़ित लोगों के लिए कानून बनाया है, किसी भारतीय को नागरिकता से बेदखल करने के लिए नहीं। उन्होंने उन मुस्लिम युवाओं और मौलानाओं का अभिनंदन किया, जिन्होंने कानून को समझा और इसका समर्थन किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा सपा-बसपा के शासनकाल में गुंडागर्दी होती थी। मुख्यमंत्री योगी के आने के बाद इन लोगों की गुंडई की दुकानें बंद हो गईं। सपा-बसपा अंगूठे से सिर तक परिवार समेत भ्रष्टाचार में डूबे थे। यादवों और दलितों का अगर कहीं सम्मान है तो बीजेपी में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो