गोरखपुर

बच्चे के लिए पति करना चाह रहा था यह काम, पत्नी नहीं थी तैयार, फिर जो हुआ वह जानकर रह जाएंगे हैरान

शर्मनाक

गोरखपुरJun 04, 2019 / 01:16 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

पति ने दूसरी शादी के लिए पत्नी को मार डाला। गोरखपुर में मिली महिला के शव बाद पुलिसिया तफ्तीश में यह सच सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पति की दूसरी शादी में पहली पत्नी रोड़ा बन रही थी। घूमाने के बहाने कुसुम्ही जंगल में लाकर दोस्त की मदद से गला रेतकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका मददगार दोस्त फरार है।
यह भी पढ़ें
जीरो टाॅलरेंस वाले मुख्यमंत्री के शहर का यह हाल तो सूबे में भ्रष्टाचार मुक्त विकास की कैसे हो बात

वारदात दस मई की है। गोरखपुर के कुसुम्ही जंगल में दस मई को एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। महिला की हत्या गला रेतकर किया गया था। चरवाहो ने पुलिस को शव के बारे में सूचना दी थी। करीब 22 दिन बाद महिला की पहचान हो सकी। महिला की पहचान महराजगंज के पनियरा क्षेत्र की अकटहिया गांव की रुकैया के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान उसके पिता ताजिर अली ने किया। महिला की शादी बभनौली के रहने वाले हजरत अली से हुई थी। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पति पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें
यह आंकड़ें आपको विचलित कर सकते हैं, नहीं चेते तो मुख्यमंत्री का शहर बूंद-बूंद को तरस जाएगा

पुलिस के अनुसार मरजीना मां नहीं बन पा रही थी। पति बच्चे के लिए दूसरी शादी करना चाहता था। रुकैया उर्फ मरजीना यह नहीं चाहती थी। पति से नाराज होकर वह अपने मायके चली गई थी। इसी बीच एक दिन पति उसे लेकर घूमाने गया जहां उसने उसका कत्ल कर दिया।

यह भी पढ़ें
प्रेमिका के साथ कमरे में था हिस्ट्रीशीटर, रात में अचानक से ऐसा कुछ हुआ कि मच गया कोहराम

Home / Gorakhpur / बच्चे के लिए पति करना चाह रहा था यह काम, पत्नी नहीं थी तैयार, फिर जो हुआ वह जानकर रह जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.