scriptपंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद भालचंद यादव, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई | Thousands of People pay homage to Ex MP Bhalchand Yadav | Patrika News

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद भालचंद यादव, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

locationगोरखपुरPublished: Oct 06, 2019 02:11:52 am

RIP Ex MP Bhalchand Yadav

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद भालचंद यादव, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद भालचंद यादव, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

संतकबीनगर के विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद भालचंद यादव (Ex MP Bhalchand Yadav demise) शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। हजारों नम आंखों ने बिडहर घाट स्थित सरयू नदी के किनारे उनको अंतिम विदाई दी। बड़े पुत्र प्रमोद यादव ने उनको मुखाग्नि दी।


दो बार सांसद रहे भालचंद यादव (Ex MP Bhalchand Yadav) ने शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शेाक की लहर दौड़ गई। पैतृक गांव भक्ता में लोगों का तांता लगना शुरू हो गया।
उनका पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो श्रद्धांजलि देने वालों का हुजुम जुट गया। शनिवार को पैतृक गांव से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। सैकड़ों दिग्गज नेता, मंत्री-विधायक-पूर्व मंत्री-जनप्रतिनिधियों के अलावा हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। सरयू नदी के किनारे बिडहर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र प्रमोद यादव ने उनको मुखाग्नि दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो