गोरखपुर

दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से गोरखपुर आने वाले विमानों का शेड्यूल बदला, यहां देखें पूरी लिस्ट

अब इतने बजे गोरखपुर आएगी यह फ्लाइट

गोरखपुरOct 22, 2019 / 11:34 am

sarveshwari Mishra

Flight time

गोरखपुर. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 अक्टूबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद से गोरखपुर आने-जाने वाले विमानों के शेड्यूल में पांच से 10 मिनट का बदलाव किया गया है।
यह देंखे नया टाइम टेबल
दिल्ली से गोरखपुर आने वाला इंडिगो का विमान सुबह 11 बजे ही गोरखपुर आ जाएगा। पहले यह विमान सुबह 11.10 बजे आता था। स्पाइस जेट और एयर इंडिया ने दिल्ली से गोरखपुर आने वाले विमान के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई से दोपहर 2.30 बजे गोरखपुर आने वाला स्पाइस जेट का विमान दोपहर 2.20 बजे ही पहुंच जाएगा।
वहीं इंडिगो ने बंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान के शेडयूल में कोई बदलाव नहीं किया है। हैदराबाद से दोपहर 12.05 बजे आने वाला विमान पांच मिनट पहले आएगा। कोलकाता जाने वाले विमान के शेडयूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट
आगमन – सुबह 11.10 बजे
प्रस्थान – सुबह 11.40 बजे

दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट
आगमन – दोपहर 12.55 बजे
प्रस्थान – दोपहर 01.25 बजे

दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट
आगमन – दोपहर बाद 03.20 बजे
प्रस्थान – दोपहर बाद 03.45 बजे
मुंबई के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट
आगमन – दोपहर 2.30 बजे
प्रस्थान – दोपहर बाद 3.15 बजे
आगमन – शाम 4.30 बजे
प्रस्थान – शाम 5.00 बजे

बंगलुरु के लिए इंडिगो की फ्लाइट
आगमन – दोपहर 01.45 बजे
प्रस्थान – दोपहर बाद 02.15 बजे
हैदराबाद के लिए फ्लाइट
आगमन – दोपहर 12.05 बजे
प्रस्थान – शाम 04.30 बजे
कोलकाता के लिए फ्लाइट
प्रस्थान – दोपहर 12.35 बजे
आगमन – शाम 04.00 बजे
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.