scriptऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दिया तौलिया, इंफेक्शन होने पर मरीज की मौत | Towel left in stomach after operation patient dies due to infection | Patrika News

ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दिया तौलिया, इंफेक्शन होने पर मरीज की मौत

locationगोरखपुरPublished: Oct 16, 2020 10:34:55 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां ग्रामीण क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट में तैलिया छोड़ दिया जिससे कि उसकी मौत हो गई।

ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दिया तौलिया, इंफेक्शन होने पर मरीज की मौत

ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दिया तौलिया, इंफेक्शन होने पर मरीज की मौत

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां ग्रामीण क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट में तैलिया छोड़ दिया जिससे कि उसकी मौत हो गई। घटना कौड़ीराम क्षेत्र के निजी अस्पताल की है। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित पति की तहरीर पर दो डॉक्टरों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
अल्ट्रासाउंड में मिली जानकारी

गोला के परसिया निवासी विजय बहादुर की पत्नी सोनी को परिजनों ने प्रसव के लिए कौड़ीराम स्थित निजी अस्पताल में पांच अक्तूबर को भर्ती कराया। अगले दिन डॉक्टर ने सिजेरियन किया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। तीन दिन बाद से महिला की हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट में बेतहाशा दर्द होने लगा। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो महिला के पेट में कुछ वस्तु होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद महिला का फिर से ऑपरेशन किया गया, जिसमें महिला के पेट से तौलिया निकला। तौलिया लगभग सड़ चुका था।
अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन

डॉक्टरों ने परिजनों को पेट में तौलिया होने की जानकारी दी। इससे महिला को इंफेक्शन हो रहा था और इसी के चलते उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन भड़क गए। परिजन कौड़ीराम में निजी अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर दो डॉक्टरों पर धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो