यह भी पढ़ेंः चौरीचौरा क्षेत्र के भोपाबाजार में सरकारी देसी शराब की दुकान है। मुनीम जितेंद्र ने बताया कि सोमवार की सुबह वह दुकान खोलकर बैठा था। सुबह करीब सात बजे के आसपास दो लोग दुकान में पहुंचे। एक ने उसे कट्टा सटा दिया। इसके बाद कैश बाक्स में रखे रुपयों को निकलवाया। मुनीम ने बताया कि कैश करीब दो लाख दुकान में थे। उसे लुटेरे अपने साथ लेते गए।
बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने शोर मचाया। पुलिस बुलाई गई। बड़ी लूट की सूचना पर सीओ भी पहुंच गए। प्रथम दृष्टया मामले को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस मनीम से पूछताछ कर रही है।
बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने शोर मचाया। पुलिस बुलाई गई। बड़ी लूट की सूचना पर सीओ भी पहुंच गए। प्रथम दृष्टया मामले को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस मनीम से पूछताछ कर रही है।