scriptकांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, महराजगंज जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित | up assembly election 2022 congress released candidate list mahrajganj | Patrika News

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, महराजगंज जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित

locationगोरखपुरPublished: Jan 13, 2022 06:03:08 pm

Submitted by:

Punit Srivastava

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 125 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। महराजगंज की पनियरा विधानसभा सीट से शरतेन्दु पाण्डेय, महराजगंज सदर सीट से आलोक प्रसाद व फरेन्दा विधानसभा सीट से वीरेन्द्र चौधरी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

congress.jpg

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जहां तमाम पार्टियां प्रत्याशियों को घोषित करने के लिए विचार विमर्श कर रही है वही कांग्रेस पार्टी ने प्रत्यशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की सूची में महराजगंज की पनियरा ,फरेंदा व महराजगंज सदर सीट के प्रत्याशी भी शामिल हैं। सिसवा विधानसभा व नौतनवां पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। फरेंदा से वीरेंद चौधरी ,पनियरा से शरतेन्दु पाण्डेय व महराजगंज सदर सीट से आलोक प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है।

विधान सभा चुनाव 20़17 एक नजर में –
पनियरा विधानसभा ,प्राप्त मत, प्रतिशत
1 ज्ञानेंद्र भाजपा 119308 48.92%
2 गणेश शंकर पाण्डेय बसपा 51817 21.25%
3 सुमन निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल 10762 4.41%
4 गणपत सिंह रालोद 3561 1.46%

फरेंदा विधानसभा –
1 बजरंग बहादुर सिंह भाजपा 76312 38.36%
2 वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस 73958 37.18%
3 वेचान बसपा 35765 17.98%
4 विजय सिंह रालोद 2742 1.38%

महाराजगंज (एससी) विधानसभा
1 जय मंगल भाजपा 125154 50.63%
2 निर्मेश मंगल बसपा 56793 22.97%
3 आलोक कांग्रेस 50217 20.31%
4 रामकेवल भाकपा 3886 1.57%

सिसवा विधानसभा
1 प्रेम सागर पटेल भाजपा 122884 51.34%
2 शिवेंद्र सिंह सपा 54698 22.85%
3 राघवेंद्र प्रताप बसपा 46185 19.29%
4 राकेश कुमार निर्दलीय 4073 1.70%
नौतनवा विधानसभा
1 अमन मणि त्रिपाठी निर्दलीय 79666 37.07%
2 कुंवर कौशल किशोर सिंह सपा 47410 22.06%
3 समीर त्रिपाठी भाजपा 45050 20.96%
4 ऐजाज अहमदी बसपा 26210 12.19%

आकंडों पर नजर डाले तो कांग्रेस पार्टी ने महराजगंज सदर सीट से आलोक प्रसाद व फरेंदा विधान सभा सीट से वीरेन्द्र चौधरी पर दोबारा विश्वास जताया है। फरेंदा विधानसभा सीट पर 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस के वीरेन्द्र चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। भाजपा प्रत्याशी को जहां 76312 मत मिले थे वही कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी को 73958 मत मिले थे। इनके बीच हार- जीत का अंतर महज 2354 ही था।हालांकि पार्टी ने जनपद की दो विधानसभा सीटों नौतनवां और सिसवा में प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो