ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही। बुधवार को मंडलीय कारागार में भाजपा द्वारा आयोजित सैनिक सम्माना समारोह को वह संबोधित कर रहे थे। 16 जनवरी से 27 जनवरी तक विभिन्न जगहों पर आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे वीर सपूतों ने त्याग और बलिदान के बाद हमें आजादी दी है और आज हमारे सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर आजादी की रक्षा कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने सैनिकों के सम्मान में कई योजनाएं चलाई हैं। पुलिस के लिए भी दिव्यांगता पेंशन की व्यवस्था की गई है।
पीएम करेंगे डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हथियारों के निर्माण के लिए दो डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा केंद्र सरकार ने की है, उनमें से एक उत्तर प्रदेश बनेगा। फरवरी में प्रधानमंत्री से उसका शिलान्यास कराया जाएगा।
कार्यक्रम के पूर्व वह अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की कोठरी में गए। उनको श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अध्यक्षता प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल दयाशंकर दुबे ने किया। संचालन अमरेश यादव ने किया।
कार्यक्रम के पूर्व वह अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की कोठरी में गए। उनको श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अध्यक्षता प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल दयाशंकर दुबे ने किया। संचालन अमरेश यादव ने किया।
ये हुए सम्मानित शहीद शिव सिंह क्षेत्री के पुत्र गोपाल क्षेत्री, शहीद विनय कुमार श्रीवास्तव के पिता विवेक श्रीवास्तव, शहीद वीके सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह, शहीद रामपाल सिंह चैहान की पत्नी प्रिया सिंह, शहीद सुधाकर तिवारी की पत्नी सुमंत तिवारी, शहीद सुरेंद्र यादव की पत्नी सीमा यादव, शहीद राणा प्रताप सिंह की पत्नी आशा सिंह, शहीद श्याम बिहारी शाही की पत्नी लक्ष्मी देवी, शहीद राघव प्रसाद पांडेय की पत्नी मालती देवी, शहीद रामनवल शुक्ला की पत्नी कमला देवी, शहीद रामानंद की पत्नी शोभा देवी, शहीद राजमणि की पत्नी इंद्रावती देवी, शहीद दिग्विजय नाथ की पत्नी विज्ञानती देवी, विजय नाथ शुक्ला की पत्नी सुशील देवी, अमरजीत सिंह की पत्नी दीपमाला देवी, रामवृक्ष के परिजन त्रिभुवन सिंह।