Gorakhpur News : रात में अश्लील गाना बजाने से रोका तो सुबह एक के बाद एक किया कई राउंड फायर, गांव में फैली दहशत
गोरखपुरPublished: Jul 26, 2023 02:08:17 pm
Gorakhpur News: बड़हलगंज के रूदौली गांव में बुधवार की सुबह अश्लील गाना बजाने के विवाद को लेकर गोली चल गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु और तीन लोग घायल हो गये।


Gorakhpur News: बड़हलगंज के रूदौली गांव में बुधवार की सुबह अश्लील गाना बजाने के विवाद को लेकर गोली चल गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु और तीन लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हलगंज में चल रहा है। घटना के बाद गांव के लोगाें ने आरोपितों को दौड़ाया तो वह बोलेरो व बाइक छोड़कर फरार हो गए,जिसे ग्रामीणों ने तोड़ दिया।आरोपितों की गिरफ्तारी के गांव के लोगों ने सेमरा-साउखोर मार्ग जाम कर दिया। SSP ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।
रात में गाना बजाने से रोका, सुबह दरवाजे पर तड़तड़ा दी गोलियां
दवनाडीह निवासी सुनील यादव मंगलवार की रात में टैक्ट्रर ट्राली से मिट्टी गिरा रहा था। सड़क किनारे स्थित गांव के राजकिशोर के घर के पास वह ट्रैक्टर से अश्लील गाना बजा रहा था। रात में अश्लील गाना बजाने को लेकर राजकिशोर ने मना किया तो आरोपित विवाद पर उतारू हो गया। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। आरोप है कि बुधवार की सुबह सुनील अपने छह सहयोगियों के साथ बोलेरो से राजकिशोर के घर आया और वे लोग दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी जिसमें राजकिशोर अरविंद, सूर्यप्रकाश और सुभास घायल हो गये।