पिपराइच के बड़ी रेतवईयां निवासी स्व. मुन्ना चौहान के बेटे मुकेश (32) की शादी करीब 11 साल पहले महराजगंज जिले के पनियरा निवासी खुशबू चौहान से हुई थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसके दो छोटे बच्चे रोहन (6) व छोटू (4) हैं।
पुलिस के अनुसार रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी व बच्चे सो गए थे। गुरुवार की भोर में खुशबू ने अपने ही पति मुकेश के नाक व मुंह को तकिये से दबाकर मार डाला। फिर सोने का नाटक कर सो गई। सुबह उठी और घर का काम करने लगी। जब बच्चे सो कर उठे तो उन्होंने पिता को मृत देखा। बच्चों ने अन्य घरवालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
2 बार प्रेमी के साथ भाग चुकी है आरोपी महिला
गांव वालों ने बताया कि खुशबू 2 बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है।पुलिस में शिकायत होने के बाद लौटी थी।मृतक मुकेश के भाई विजय चौहान ने हत्या के बाद पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर में उसने बताया कि खुशबू और चिलबिलवा के गोविंद मौर्या का अफेयर था।वह 2 बार उसी के साथ भागी थी।इस मामले में इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।