scriptमहिला ने प्रेमी के लिए छोड़े दो पति,प्रेमी ने जो किया जानकार हो जाएंगे हैरान | wife left her two husband for lover in gorakhpur | Patrika News

महिला ने प्रेमी के लिए छोड़े दो पति,प्रेमी ने जो किया जानकार हो जाएंगे हैरान

locationगोरखपुरPublished: May 29, 2022 12:31:05 pm

Submitted by:

Punit Srivastava

गोरखपुर से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक पत्नी अपने दो पतियों को छोड़कर प्रेमी के पास जाती है।जहां उसका प्रेमी उसको ठुकरा देता है।अब अपने दो पतियों को छोड़कर आई महिला के पास कोई रास्ता नहीं बच।सारे रास्ते बंद होने पर उसने पुलिस से गुहार लगाई है।एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया है।

premi.jpg
गोरखपुर में अपने दो पतियों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला को उसके प्रेमी ने ठुकरा दिया।उसका प्रेमी किसी और से शादी कर रहा है।इसके बाद महिला एसएसपी कार्यालय गई जहां उसने एसएसपी से अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते न्याय की गुहार की है।उसने प्रेमी की शादी की रुकवाने की अपील है।
मामला कुछ ऐसा है कि मीरापुर निवासी एक युवक का प्रेम संबंध पास में ही किराये के कमरे में रहने वाले युवती से था। करीब दस साल पहले वह संपर्क में आई थी। आरोप है कि इस दौरान उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।परिजनों ने युवती की दो बार अलग-अलग शादियां कीं। लेकिन, दोनों बार वह ससुराल से प्रेमी के साथ चली गई। इस बीच लगभग सात वर्ष से प्रेमी युवती को नोएडा में किराये के मकान में रखा था। 2020 में प्रेमी कुवैत चला गया और युवती को नोएडा में ही खर्च के लिए रुपये भेजता रहा।
युवती को भी कुवैत बुलाने के लिए पासपोर्ट भी बनवा दिया। इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी 4 जून को किसी अन्य जगह शादी तय कर दी। प्रेमी की शादी तय होने की जानकारी मिलते ही महिला उसके गांव पहुंची और उसके शादी का विरोध करने लगी।परिजनों ने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
एसएसपी को दी तहरीर में महिला ने युवक पर दस वर्षो से उसका शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
एसएसपी डाक्टर विपिन ताडा ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो