scriptपति के दोस्त से हुई जान पहचान,पत्नी ने छोड़ा पति का घर, अब दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप | wife left husband's house, now friend accused of rape in gorakhpur | Patrika News

पति के दोस्त से हुई जान पहचान,पत्नी ने छोड़ा पति का घर, अब दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

locationगोरखपुरPublished: Jun 27, 2022 11:24:55 am

Submitted by:

Punit Srivastava

गोरखपुर के कैंट क्षेत्र की एक महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

dusharkam.jpg
गोरखपुर के कैंट क्षेत्र की एक महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गोरखपुर के कैँट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला कुछ वर्ष पूर्व अपने पति के दोस्त के साथ चली गयी थी। उन दोनों का एक बच्चा भी है। महिला को छोड़कने र वह किसी और से सगाई करने जा रहा था।इसकी जानकारी होने पर महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कैँट थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक,बिहार के बेतिया के रहने वाले शिवशंकर सोनी का संबंध अपने ही दोस्त की पत्नी से हो गया था। वह दोस्त के घर अक्सर आया जाया करता था। पत्नी भी पति को छोड़कर उसके दोस्त के साथ चली गयी। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा।जब एक बच्चा हुआ तो शिवशंकर महिला से दूरी बनाने लगा। शिवशंकर किसी और लड़की से सगाई करने जा रहा था। इसकी जानकारी होने के बाद महिला ने आरोपी शिवशंकर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।

कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि शिवशंकर की जान पहचान दोस्त के घर आते-जाते उसकी पत्नी से हो गई थी। इस दौरान पति को छोड़कर पत्नी, शिवशंकर के साथ रहने लगी। शिवशंकर ने उससे शादी का वादा किया था। इस दौरान दोनों का एक बच्चा पैदा हो गया, लेकिन अब शिवशंकर, महिला से किनारा करने लगा। उसने किसी और से सगाई कर ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो