scriptकांग्रेस और सपा ने सीएए के विरोध के लिए उपद्रवियों को फाइनेंस किया | Yogi Adityanath big allegation on Congress for financing CAA protester | Patrika News

कांग्रेस और सपा ने सीएए के विरोध के लिए उपद्रवियों को फाइनेंस किया

locationगोरखपुरPublished: Jan 20, 2020 03:01:58 am

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा आरोप

कांग्रेस और सपा ने सीएए के विरोध के लिए उपद्रवियों को फाइनेंस किया

कांग्रेस और सपा ने सीएए के विरोध के लिए उपद्रवियों को फाइनेंस किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि हम सबको समझाएं की सीएए नागरिकता देने का कानून है। भारत के किसी भी नागरिक के खिलाफ ये कानून नहीं है। ये उन घुसपैठियों के खिलाफ है, जो आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कानून के विषय में दुष्प्रचार और आगजनी करके देश का चीरहरण किया जा रहा है। ये सब महिलाओं को आगे करके किया जा रहा है। हम इस माहौल में मौन नहीं रह सकते। जनजन तक हम इसे लेकर जाएं, यह हमारा संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि नेहरू के समय में ही नागरिकता कानून बना था, लेकिन अब कांग्रेसी इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस और सपा का आचरण निंदनीय और गैर जिम्मेदाराना है। सीएए के विरोध में इन दलों ने उपद्रवियों को फाइनेंस किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरुकता अभियान के क्रम में रविवार को एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में रैली को सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में वामपंथी दलों ने लोगों को गुमराह करने के लिए बहुत झूठ बोला। इस समय यही काम कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल कर रहे हैं। जिस तरह से देश की जनता ने वामपंथ के झूठ को समझते हुए हमेशा के लिए उन्हें दफन कर दिया था, उसी तर्ज पर ये दल भी अपने अंतिम राजनीतिक पायदान पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून से कांग्रेस को अपने पाप का पश्चाताप करने का मौका मिला था, लेकिन वह यहां भी चूक गई। इस कानून के समर्थन में हम सबको पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनन्दन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की ताकत बनकर उभर रहा है और दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा रहा है। जिन लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा है, वो लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज काफी परिवर्तन आया है। ईरान और अमेरिका में तनाव चल रहा है और अब दुनिया से आवाज आई है कि भारत मध्यस्थता करे तो तनाव खत्म हो सकता है। कांग्रेस इस नए भारत को स्वीकार नहीं कर पा रही है और पैसे देकर हिंसा भड़काने का षडयंत्र कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो