scriptयोगी ने कांग्रेस के 72 हजार सालाना आय की गारंटी पर कर दी यह घोषणा | Yogi Adityanath Big statement on minimum income guarantee for poors | Patrika News

योगी ने कांग्रेस के 72 हजार सालाना आय की गारंटी पर कर दी यह घोषणा

locationगोरखपुरPublished: Mar 26, 2019 04:34:41 pm

विजय संकल्प रैली

CM Yogi Adityanath

योगी ने कांग्रेस के 72 हजार सालाना आय की गारंटी पर कर दी यह घोषणा

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय संकल्प रैली का शंखनाद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल-प्रियंका के मंदिरों में मत्था टेकने पर कटाक्ष करने के साथ महागठबंधन को महामिलावट गठबंधन करार दिया। राहुल गांधी की खिल्ली उड़ाते हुए सीएम योगी ने कहा कि मंदिर में बैठने का संस्कार उनमें नहीं है। मंदिर में ऐसे बैठते हैं जैसे नमाज पढ़ रहे हो। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की।
शहर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव आते ही इस परिवार को मंदिर याद आ जाता है। वे लोग घूमघूमकर मत्था टेकते हैं लेकिन मंदिर में बैठते समय उनके संस्कार के बारे में पता चल जाता है। कहा कि मंदिर में बैठते समय लगता है कि वे नमाज पढ़ रहे हैं।
महामिलावट ही मंदिर निर्माण में बाधक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि महागठबंधन राममंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा है। यह महागठबंधन नहीं बल्कि महामिलावट गठबंधन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी मंदिर निर्माण नहीं चाहती है। कोर्ट में वकीलों की फौज खड़ी कर दी है।
गरीबों को कांग्रेस के न्यूनतम आय पर किया कटाक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा छह हजार रुपये मासिक आय की गरीबों को गांरटी देने के वादे पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस कार्य को कभी पूरा ही नहीं किया जा सकता, उसी कार्य की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे हैं। कांग्रेस की यह फिदरत है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन यह दिवास्वप्न ही रह गया।
Vijay sankalp rally
भाजपा की कर्जमाफी को सराहा, कांग्रेस की कर्जमाफी की आलोचना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार द्वारा की गई किसानों की कर्जमाफी को खूब सराहा। उसकी उपलब्धियां बताई। इसी के साथ उन्होंने विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस सरकार द्वारा की गई कर्जमाफी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा, वह किया लेकिन कांग्रेसनीत सरकारों वाली प्रदेशो में किसानों को छला गया है। जो कहा, वह पूरा नहीं किया। आधा अधूरा वादा पूरा हुआ। 58 हजार करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान करने की बात कहते हुए कांग्रेस पर किसानों लालीपाप देकर आकर्षित करने के प्रयास का आरोप लगाया।

मोदी सरकार को कार्याें के बल पर वोट पाने का अधिकार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में देश के विकास का संकल्प लेकर लोगों ने मोदी सरकार बनाई थी। यह कार्य आगे बढ़ रहा है। अब सभी सेनानियों-शहीदों के सपने के भारत को बनाने का समय आ गया है। मोदी सरकार के कार्यों के आधार पर भाजपा को वोट पाने का पूरा अधिकार है। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसानों को सालाना 6000 रुपये, विभिन्न विभागों में बढाए गए मानदेय आदि का ब्यौरा दिया। उन्होंने रोजगार के संबंध में मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 साल पर भाजपा के 55 माह का शासन काल भारी है। कहा कि सपा के शासनकाल में 83 हजार आवास दिए गए। लेकिन भाजपा के शासनकाल में 23 लाख से अधिक आवास दिए गए हैं। एक करोड 22 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया है। यह लाभ बिना भेदभाव दिया गया है। गोरखपुर में एम्स और फर्टिलाइजर कारखाना की स्थापना हुई है। पिपराइच और बस्ती में चीनी मिल लगाकर सपा-बसपा सरकारों के कुकृत्यों को साफ करने का काम किया है। गोरखपुर को फोरलेन की कनेक्टिविटी की सुविधा भाजपा सरकार की देन है। गांव गांव में सड़कों का जल भाजपा सरकार ने बिछाने का काम किया है। पर्यटन के क्षेत्र में भी काफी कार्य हुआ है। गोरखपुर में एक साथ 31 हजार बुजुर्गों को पेन्शन देने का कार्य हुआ। एक लाख 31 हजार दिव्यांगों को सुविधा देने के वक्त प्रदेश सरकार ने जाति या धर्म नहीं देखा गया। इसलिए भाजपा का वोट पर अधिकार है। योगी ने वायुसेवा से जुड़े प्रदेशों और स्थानों की चर्चा की। कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।
पाकिस्तान और आंतक को दिखा मांगा वोट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली में कांग्रेस को आतंकवाद मुद्दे पर कोसा। पुलवामा हमले की चर्चा कर आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार आतंकियों को बिरयानी खिलाकर बात करती थी। लेकिन मोदी सरकार ने कड़े कदम उठाकर एयर स्ट्राइक में रूप में आतंकियों की कमर तोड़ी। पाकिस्तान को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग करने का कार्य हो या चीन को दुरुस्त करने का कार्य मोदी सरकार ने किया है।
भाजपा के लिए वोट मांगते हुए कहा कि भाजपा को वोट नहीं किया तो आतंकियों का पोषण करने वाली पार्टी सत्ता में आ जाएगी। क्या पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं की पार्टी के हाथों में देश की बागडोर जाय।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो