scriptअब महिलाएं होंगी सुरक्षित, योगी सरकार ने सुरक्षा के लिए की ये बड़ी व्यवस्था | Yogi Government Start Safe City Project in Gorakhpur | Patrika News

अब महिलाएं होंगी सुरक्षित, योगी सरकार ने सुरक्षा के लिए की ये बड़ी व्यवस्था

locationगोरखपुरPublished: May 27, 2022 05:04:24 pm

Submitted by:

Punit Srivastava

योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरुक है। इसी क्रम में गोरखपुर को भी सेफ सिटी की सूची में शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत शहर में महिलाओं को विशेष सुरक्षा सुविधा मिलेगी।इससे महिलाएं सुुरक्षित होंगी एंव महिला संबंधी अपराधों में कमी आएगी।

safe_city.jpg
प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए है।अब महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिस संभालेगी।महिला पुलिस लगातार भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराएगी। बसों में भी सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट भी बनेंगे, जहां पर महिला कर्मचारी की ही तैनाती रहेगी। थानों के महिला हेल्प डेस्क और प्रभावी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही महिला पुलिस कर्मियों को पिंक स्कूटर और एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) भी मिलेगी। इसकी मदद से मनचलों पर निगाह रखी जाएगी।
महिला आवागमन क्षेत्रों को किया जाएगा चिन्हित-

सेफ सिटी योजना के तहत ऐसे जगहों को चिन्हित किया जाएगा जहां महिलाओं का ज्यादा आवागमन रहता है।आए दिन महिलाओं के साथ घटना होती है। जहां पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है।इन स्थलों को चिन्हित कर व्यापक ध्यान दिए जाएंगे।
बसों मे लगेंगे सीसीटीवी कैमरे-
बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन भी लगेंगे। जगह-जगह महिला पुलिस कियास्क बनाए जाएंगे, जहां महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। महिला कर्मियों को लाने व ले जाने के लिए बस और एसयूवी की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं की शिकायत दर्ज कराने में सहायता के लिए पिंक आउट-पोस्ट (चौकियां) स्थापित की जाएंगी, जो पूरी तरह महिला पुलिसकर्मी ही संचालित करेंगी।
बदलेगी थानों की सूरत-
खस्ताहाल थाने, चौकी और आवास में रह रहे पुलिस कर्मियों के दिन अब बहुरेंगे। आवासों और थानों की मरम्मत के लिए जहां अलग से बजट आवंटित हुआ है, वहीं पुलिस कर्मियों के हाथों में आधुनिक असलहे होंगे। इसके लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।
महिला हेल्प डेस्क होगा ज्यादा प्रभावी-
सेफ सिटी परियोजना के तहत गोरखपुर के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने के साथ ही उसे प्रभावी बनाया जाएगा। इसमें काउंसलर (परामर्शदाता) की तैनाती भी होगी। इसके अलावा वर्तमान आशा ज्योति केंद्रों को और प्रभावी बनाया जाएगा।
पीएसी की महिला बटालियन स्थापना को मिलेगी गति
सुरक्षा के लिहाज के लिए गोरखपुर में पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना को और गति मिलेगी। इसके निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। अब बजट का और प्रावधान किया गया है। इससे काम को रफ्तार मिलेगी। माना जा रहा है कि इसकी स्थापना भी गोरखपुर में जल्द हो जाएगी। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा और सख्त हो जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो